फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें

Wed, 19 Jul 2023 10:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jul 2023 10:08 AM IST
सार

हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटर निकालीं लाशें

विज्ञापन
Saharanpur: Four people burnt to death in 20 minutes on Ambala Duhradun highway and mourning in family
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में अंबाला-देहरादून हाईवे पर ट्रक की टक्कर कार में इतनी जबरदस्त लगी थी कि कार में आग लग गई। मात्र 20 मिनट में कार सवार चार लोग जलकर मर गए। इनमें उमेश गोयल ठेकेदारी करते थे, जबकि अंबरीश बीएचईएल से सेवानिवृत्त हुए थे। चारों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।



हरिद्वार के ज्वालापुर बसंत विहार निवासी उमेश गोयल, उनकी पत्नी सुनीता गोयल, साला अंबरीश जिंदल और इनकी पत्नी गीता जिंदल कार से हरियाणा के जगाधरी जा रहे थे। कार उमेश गोयल चला रहे थे। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में अंबाला-देहरादून हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मारी।

Saharanpur: Four people burnt to death in 20 minutes on Ambala Duhradun highway and mourning in family
जिंदा जले चार लोग। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कार में आग लग गई और चारों लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। चीख सुनकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन किसी ने इन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। कार में 20 मिनट तक भीषण आग लगती रही। 

Saharanpur: Four people burnt to death in 20 minutes on Ambala Duhradun highway and mourning in family
कार में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों जिंदगी खत्म हो चुकी थीं। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी कि शवों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: Four people burnt to death in 20 minutes on Ambala Duhradun highway and mourning in family
जिंदा जले चार लोग। - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे बाद निकाले शव, कांप गया गैस कटर मजदूर
कार को पुलिस घटनास्थल से चुनहेटी चौकी पर क्रेन से खींचकर ले गई। यहां पर एक गैस कटर मजदूर को बुलाया गया, लेकिन वह शवों देखकर कांप गया और उसने कार्य करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे गैस कटर मजदूर को बुलाया, जिसने गाड़ी को कटर से काटा। इस कार्य में करीब दो घंटे लगे, तब शव बाहर निकाले गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Four people burnt to death in 20 minutes on Ambala Duhradun highway and mourning in family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

घटना से 10 मिनट पहले भाई से की थी बात
अंबरीश जिंदल के बड़े भाई मोहन लाल जिंदल सहारनपुर के मोहल्ला आदर्श नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 11 बजकर 20 मिनट पर उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed