फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा जले चार बुजुर्ग: अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे चारों, आग की लपटों में दब गई चीखें, पसरा मातम

Tue, 18 Jul 2023 05:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Four Elderly Burnt Alive in Saharanpur during Car Caught Fire painful death in accident Family crying
कार में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास अंबाला हरिद्वार हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार बुजुर्गों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले थे। 



Roorkee: बोलेरो की टक्कर से पिता-बेटे और मां की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे मुजफ्फरनगर

उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए चारों उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर में अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। 

Haridwar Four Elderly Burnt Alive in Saharanpur during Car Caught Fire painful death in accident Family crying
चार लोगों की मौत के बाद घर पर मातम - फोटो : अमर उजाला

चारों की मौत से हरिद्वार में उनके घर 96 वसंत विहार ज्वालापुर में मातम परसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग घटना के बाद से सहमे हुए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सुबह घर से निकले चारों बुजुर्ग फिर वापस ही नहीं पहुंचेंगे। घरों के आस-पास सन्नाटा पसरा है।  

Haridwar Four Elderly Burnt Alive in Saharanpur during Car Caught Fire painful death in accident Family crying
चार लोगों की मौत के बाद गली में खड़े बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Four Elderly Burnt Alive in Saharanpur during Car Caught Fire painful death in accident Family crying
- फोटो : अमर उजाला

आग लगते ही कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इसके बाद देखते ही देखते चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जल गई। लोगों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Haridwar Four Elderly Burnt Alive in Saharanpur during Car Caught Fire painful death in accident Family crying
मृतक अमरीश और गीता जिंदल - फोटो : अमर उजाला

आग इतनी भीषण थी कि उन्हें कार से बाहर निकलने तक का मौका भी नहीं मिला और चारों अंदर ही जिंदा जल गए। इसके बाद शवों को कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed