फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गुर्जर-राजपूत समाज में हुए टकराव को लेकर जयंत ने किया ट्वीट, BJP पर साधा निशाना, जिले में इंटरनेट सेवा बंद

Mon, 29 May 2023 11:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jayant tweeted about the clash between Gurjar and Rajput communities, Internet service stopped in the district
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।



सोमवार की शाम को जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि सहारनपुर में जो गुर्जर समाज की यात्रा निकली है, वह किसानों में उबाल का नतीजा है। जयंत चौधरी के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Jayant tweeted about the clash between Gurjar and Rajput communities, Internet service stopped in the district
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार कर सोमवार को सुबह से ही पूर्व घोषित सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा फंदपुरी से शुरू की गई। उधर, यात्रा निकलने की जानकारी पर विरोध में राजपूत समाज भी सड़कों पर आ गया और प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। पहले से ही आशंकित प्रशासन ने जातीय तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा पंद करा दी। सभी आसपास के जिलों में गुर्जर नेताओं को आने से रोक दिया गया। जिले में प्रमुख नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया और बाद में भी पूरा प्रशासन कार्रवाई में जुटा नजर आया।

Jayant tweeted about the clash between Gurjar and Rajput communities, Internet service stopped in the district
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में राजा मिहिर भोज पर अपनी-अपनी जाति के होने का दावा करते हुए गुर्जर समाज और राजपूत समाज आमने-सामने है। इसके लिए जहां गुर्जर समाज ने मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की, वहीं राजपूत समाज ने इसका विरोध करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayant tweeted about the clash between Gurjar and Rajput communities, Internet service stopped in the district
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

इससे दोनों जातियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों जातियों में टकराव होने से बचाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई भी दोनों जातियों के लोगों को गुर्जर गौरव यात्रा निकालने और राजपूत समाज को उसका विरोध करने से रोक नहीं पाई।

विज्ञापन
Jayant tweeted about the clash between Gurjar and Rajput communities, Internet service stopped in the district
गुर्जर समाज की गौरव यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

जिले की इंटरनेट सेवा बंद
जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने और राजपूत समाज द्वारा कलक्ट्रेट का घेराव करने के बाद अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन नेट बंद कराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed