फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव में तनाव: BSC के छात्र पिटाई कर हत्या, युवती ने खुद को उतारा मौत के घाट, दो संप्रदाय से जुड़ा है मामला

Wed, 02 Nov 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Nov 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
BSC student murdered in a village of Saharanpur, the girl committed suicide and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में एक घर में घुसे युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव हो गया। एसएसपी व एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीएसी व पुलिस को गांव में तैनात किया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।  





कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी जियाउर्रहमान (20) पुत्र अय्यूब बीएससी का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, जियाउर्रहमान मंगलवार की रात 11 बजे गांव में ही एक युवती तनु (20) पुत्री जनेश्वर के घर गया था, जहां युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने जियाउर्रहमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को देहरादून लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

BSC student murdered in a village of Saharanpur, the girl committed suicide and see photos
गांव में तनाव। - फोटो : amar ujala

मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव फैल गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जियाउर्रहमान जिस युवती के घर में घुसा था, उस युवती ने भी फांसी लगा ली। परिजनों के साथ पुलिस आनन-फानन में लड़की को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के चाचा उवैस व परिजनों का आरोप है कि युवती के परिवार के लोगों ने फोन कर जियाउर्रहमान को घर में बुलाया और पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

BSC student murdered in a village of Saharanpur, the girl committed suicide and see photos
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवक की पिटाई की जानकारी पर पुलिस रात में गांव पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर में आरोपी पक्ष के परिवार की युवती ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSC student murdered in a village of Saharanpur, the girl committed suicide and see photos
गांव में तनाव। - फोटो : amar ujala

प्रेम-प्रसंग होने की चर्चा, बाजार भी हुआ बंद, फोर्स तैनात  
मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल बन गया था। कुछ देर के लिए बाजार भी बंद हो गया था। पुलिस ने अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक और युवती के परिजनों से मामले की जानकारी ली। वहीं, गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
BSC student murdered in a village of Saharanpur, the girl committed suicide and see photos
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पिता के साथ परचून की दुकान भी चलाता था जियाउर्रहमान 
जियाउर्रहमान के पिता अय्यूब गांव में परचून की दुकान करते हैं। जियाउर्रहमान पढ़ाई करने के साथ ही पिता के साथ दुकान पर भी भी बैठता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed