फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ये Video देख हिल जाएंगे आप, आंखों में मिट्टी डाल गोद से छीना बच्चा, खूब चिल्लाती रही मां, पर आरोपी फरार

Sat, 05 Nov 2022 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Nov 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
A youth ran away after snatching the child from the mothers lap in Saharanpur and see video
मां की गोद से छीना बच्चा। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर शहर के पॉश इलाका मिशन कंपाउंड में एक महिला की गोद से उसका सात माह का बच्चा छीनकर युवक फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और पीछा किया लेकिन वह कार में बैठकर साथी के साथ भागने में कामयाब रहा। वहीं, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। 





घटना शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे की है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी हिना पत्नी संतोष शुक्रवार रात मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास बैठी थी। यहां शादी समारोह चल रहा था। उसकी गोद में उसका सात माह बेटा शिवा भी था।

A youth ran away after snatching the child from the mothers lap in Saharanpur and see video
बच्चा छीनकर भागता युवक - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान एक युवक पैदल उसके पास पहुंचा और बातें करने लगा। इसके बाद युवक ने महिला की आंखों में मिट्टी डालकर गोद से बच्चा छीन लिया और कुछ दूर पैदल भागा। इसके बाद कार में बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पास ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।

A youth ran away after snatching the child from the mothers lap in Saharanpur and see video
गोद से बच्चा छीना। - फोटो : amar ujala

कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
A youth ran away after snatching the child from the mothers lap in Saharanpur and see video
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala

चिल्लाती रही मां, किसी ने नहीं की मदद 
वारदात के समय घटनास्थल के पास काफी लोग मौजूद थे। हिना की गोद से युवक ने बच्चा छीना तो वह चिल्लाई और उसका पीछा किया। इतना ही नहीं उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं की। यदि लोग हिना का साथ देते तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। 

विज्ञापन
A youth ran away after snatching the child from the mothers lap in Saharanpur and see video
सहारनपुर का मामला। - फोटो : amar ujala

दो टीमों का गठन
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने वारदात के खुलासे के लिए दो टीमों गठन किया है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है, लेकिन उसमें कार नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस मिशन कंपाउंड में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। कार के नंबर का भी पता लगाया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed