फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo : रामपुर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह, पीएम मोदी बोले- इस पर्व पर हर हाल में डालें वोट

Fri, 19 Apr 2024 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm from youth to elders in Rampur, PM Modi said - vote on this festival at any cost
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। कई केंद्रों में इससे पहले ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। इस सीट पर छह प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।उधर, अमरोहा में प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान वोट डालने की अपील की। 

Enthusiasm from youth to elders in Rampur, PM Modi said - vote on this festival at any cost
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

रामपुर सीट पर 17.31 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक बनाए गए 1071 मतदान केंद्रों (1789 बूथ) पर वोट डाले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वार रोड स्थित मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं थी।

Enthusiasm from youth to elders in Rampur, PM Modi said - vote on this festival at any cost
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

लोकसभा चुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी, सपा से मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, बसपा से जीशान खां चुनावी मैदान में हैं। वहीं, प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के अलावा एमडीपी से अरशद वारसी व निर्दलीय महमूद प्राचा और शिव प्रसाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Enthusiasm from youth to elders in Rampur, PM Modi said - vote on this festival at any cost
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

रामपुर लोकसभा सीट पर 9.15 लाख पुरुष, 8.15 लाख महिला और 160 अन्य मतदाता हैं। 36,497 युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि जीपीएस लगे वाहनों से सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टिंया पहुंचाई गई। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन
Enthusiasm from youth to elders in Rampur, PM Modi said - vote on this festival at any cost
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

3578 ईवीएम में डाले जाएंगे वोट

जिले के 17.31 लाख वोटर 3578 ईवीएम में अपना वोट डालेंगे। इसके लिए सभी ईवीएम मतदान केंद्रो तक पहुंचाई गई है। अब मतदाता चुनावी मैदान में किस्मत अजमा रहे छह प्रत्याशियों के लिए मतदान कर अपना सांसद चुनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed