फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: शहर से गांव तक सन्नाटा, 246 बाइक का ई-चालान

Thu, 26 Mar 2020 11:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूराे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूराे Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
silence from city to village, 22 bike e-challen
रेलवे स्टेशन रोड पर बंद के दौरान पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से जारी जंग के बीच दूसरे दिन भी लॉकडाउन का असर देखने को मिला। हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। जिले में 246 बाइकों का ई-चालान हुआ। 27 चार पहिया वाहन भी कार्रवाई की जद में आए।


 
silence from city to village, 22 bike e-challen
अचलपुर जेल रोड चौराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
शहर के कपूर चौराहे पर बिना वजह समूह में घूम रहे युवकों को पुलिस ने चहेटा। जिसके बाद लोग भाग निकले। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी मातहतों के साथ हालात का जायजा लेने के लिए सड़कों पर निकले। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
 
silence from city to village, 22 bike e-challen
जिला अस्पताल में सामने बंद के दौरान निकले बाइक सवार को रोककर पूछताछ करता सिपाही। - फोटो : pratapgarh
जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लाक डाउन के दूसरे गुरुवार को भी व्यापक असर दिखा। लाक डाउन के दौरान शहर से लेकर गांव की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें न के बराबर खुली रहीं। तमाम प्रयास के बाद भी दुकानदार सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
silence from city to village, 22 bike e-challen
श्रीराम तिराहे पंजाबी मार्केट में बंद के दौरान पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
जिससे दुकानें नहीं खुली और लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भागदौड़ करते नजर आए। लाक डाउन पर लगे प्रतिबंध को तोड़ने वाले 246 लोगों की बाइकों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान ई चालान किया। इसके अलावा 27 चार पहिया वाहनों पर भी पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
silence from city to village, 22 bike e-challen
पट्टी में बंद के दौरान बाहर घूम रहे लोगों को पुलिस द्वारा दी गयी सजा। - फोटो : pratapgarh
जिले की सीमा पर नाकेबंदी के बीच वाहनों के साथ ही आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही थी। गुरूवार को दूसरे दिन भी शहर से लेकर गांव के प्रमुख बाजारों व मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। कपूर चौराहे पर बिना वजह घूम रहे युवाओं की भीड़ को पुलिस ने दूर तक चहेटा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed