फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़: प्रतिबंध के बाद भी मस्जिद में नमाज पढ़ने पर 42 पर मुकदमा

Thu, 26 Mar 2020 06:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Pratapgad: 42 sued for offering prayers in mosque even after ban
नमाज - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शासन ने धार्मिक स्थलों में पूचन-अर्चन के साथ ही नमाज व सामूहिक प्रार्थना पर प्रतिबंध लगा दिया है। रोक के बाद भी कटरागुलाब सिंह बाजार स्थित जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज पढ़ने वाले 42 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अफसरों ने साफ कहा है कि यदि नियमों का कोई भी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।



कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने भीड़ जुटाने वाले सभी स्थानों पर लोगों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया है। इस दायरे में धार्मिक स्थल भी हैं। जेठवारा थानाध्यक्ष विनोद यादव ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है कि कटरा गुलाब सिंह बाजार स्थित जामा मस्जिद में बुधवार की शाम मगरिब की अजान के बाद 42 लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। जबकि मस्जिदों में भीड़ के साथ नमाज करने पर रोक लगी है।

Pratapgad: 42 sued for offering prayers in mosque even after ban
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कलाम पुत्र तैय्यब, हसन अली उर्फ गुड्डू, मोहम्मद सईद समेत सात नामजद व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का साफ तौर पर कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन की गाइड लाइन के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मुकदमा दर्ज कर लोगों को जेल भेजा जाएगा। यह कदम लोगों की जिंदगी बचाने के लिए उठाया जा रहा है। लोग अपने घरों में रहें। अधिक आवश्यकता के बाद ही बाहर निकलें। ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग से लड़ा जा सके। इसमे सभी मजहब के मानने वाले लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

क्लीनिक संचालक पर मुकदमा

जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह बाजार निवासी सब्जी विक्रेता सतीश कुमार अग्रहरि की मौत कोरोना वायरस से होने का दावा करने वाले डाक्टर पीके मिश्रा के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया। पहले उनकी क्लीनिक सीज की गई। इसके बाद एसीएमओ एसके सिंह की तहरीर आयुष चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed