फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh Accident : मरने वालों में पांच बच्चे और एक किशोर, दूल्हे के परिवार के छह लोगों की चली गई जान (तस्वीरें)

Fri, 20 Nov 2020 07:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Accident: Five children and a teenager died, six of the groom's family lost their lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में बृहस्पतिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह बच्चे और एक किशोर शामिल हैं। दुल्हे के परिवार के छह लोगों की मौत से शादी की सारी खुशियां काफूर हो गईं। परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चारों तरफ बस चीख और पुकार की आवाज ही सुनाई दे रही हैं। 

Pratapgarh Accident: Five children and a teenager died, six of the groom's family lost their lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात में ही जेसीबी लगाकर पुलिस ने बोलेरो को बाहर निकाला। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हादसे में ट्रक चालक केेे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Pratapgarh Accident: Five children and a teenager died, six of the groom's family lost their lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डीएम डा. रुपेश कुमार ने मृतक परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की मदद करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh Accident: Five children and a teenager died, six of the groom's family lost their lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की बृहस्पतिवार को शादी थी। बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर मोहम्मदपुर गांव में गई थी। द्वारपूजा के बाद खाना खाकर दूल्हा सुनील के परिवार के सदस्य गांव के ही फौजी की बोलेरो से घर लौट रहे थे। जिसमें बच्चों समेत कुल 14 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Pratapgarh Accident: Five children and a teenager died, six of the groom's family lost their lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज का इनारा के करीब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पीछे से टायर पंक्चर होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखचे उड़ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed