फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Intermittent drizzles throughout the day; the heat subsided.

Pratapgarh News: दिनभर पड़ीं फुहारें, नरम पड़ी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzles throughout the day; the heat subsided.
पुरवा हवाओं की मंद चाल के बीच बृहस्पतिवार को दिनभर रूक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। जगह- जगह जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश से अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

पखवाड़े भर से मौसम लोग तल्ख धूप के बीच उमसभरी गर्मी का सामना कर रहे थे लेकिन बुधवार की रात को अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बारिश होती रही। इससे गर्मी का तेवर ढीला पड़ गया।
विज्ञापन

रात में भी रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। बारिश से शहर के जोगापुर, पल्टनबाजर, निर्मल चौराहा, अष्टभुजा नगर, रूपापुर, स्टेशन रोड, सहादेरपुर उत्तरी में रास्ते में जलभराव हो गया। यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी रहा। रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज व सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ व जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया व न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

----
23 मिमी बारिश, धान की फसल को संजीवनी
बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिनभर हुई बारिश से धान की फसलों को संजीवनी मिली। रानीगंज के थरिया गांव के किसान शेष बहादुर सिंह, संदीप शुक्ला, अभिषेक पांडेय, रामापुर के राजपति, शुभम तिवारी आदि ने बताया कि यह बारिश अमृत के समान है। अब धान की फसलों को पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 23 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed