फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: बरहूपुर समेत आठ गांव सील, 553 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग 

Fri, 01 May 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: eight village seals including Barhupur, thermal screening of 553 people
corona in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुंबई के धारावी से आए दो लोगों के कोरोना पीड़ित मिलने के बाद प्रशासन ने पट्टी तहसील के बरहूपुर समेत आसपास के तीन किमी के दायरे में आठ गांवों को सील कर दिया है। लोगों के घरों से बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। चारों तरफ बैरियर बनाने के साथ ही फोर्स तैनात कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से इलाके में सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया।


 
CoronaVirus: eight village seals including Barhupur, thermal screening of 553 people
मंगरौरा ब्लाक के बरहुपुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पहुंचे प्रशासन के लोग। - फोटो : pratapgarh
गांव के हर घर में पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मी एक-एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। पहले दिन कुल 553 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गांव से बीस लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। दोपहर में जिलाधिकारी ने एसपी के साथ गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

पट्टी कोतवाली के बरहूपुर गांव में 27 अप्रैल को मुंबई के धारावी से पांच लोग निजी कार से आए थे। 28 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। गुरुवार को रिपोर्ट आने पर इनमें से चाची-भतीजा कोरोना पॉजिटिव मिले।

 
CoronaVirus: eight village seals including Barhupur, thermal screening of 553 people
.बरहुपुर गांव जा रहे लोगों को रोकती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। अफसर भागकर गांव पहुंचे। दोनों मरीजों को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवां बनी में तैयार कोविड-19 अस्पताल भेजने के साथ ही गांव में फोर्स तैनात कर दी गई।

शुक्रवार को प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिस दोनों पीड़ितों का यात्रा इतिहास खंगालने लगी। बरहूपुर के साथ ही आसपास के तीन किमी के दायरे में स्थित कंसापट्टी, भिवनी, वारी कला, शेखपुर, आशापुर, कलहूगंज, चौमरी, परसंडा, पेंडरा समेत नौ गांवों को सील कर दिया। गांव से किसी के बाहर जाने और बाहर से किसी के आने पर रोक लगा दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus: eight village seals including Barhupur, thermal screening of 553 people
बरहुपुर से भीवनी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बैरियर लगाती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
दोपहर में जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार एसपी अभिषेक सिंह के साथ गांव पहुंचे। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को हर घर में पहुंचकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने सभी गांवों के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील कर दिया। हॉस्पॉट एरिया में कुल 11 बैरियर, नौ चेकिंग प्वाइंट बनाने के साथ ही 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
CoronaVirus: eight village seals including Barhupur, thermal screening of 553 people
हाटस्पॉट क्षेत्र जेलरोड जामा मस्जिद के सामने पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 553 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही बीस लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में किसी का भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लोगों की जांच कराने के साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed