फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: क्वारंटीन सेंटर में कम पड़ा खाना, हंगामा 

Wed, 29 Apr 2020 11:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Apr 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Low food, uproar in quarantine center
जोगापुर मार्डन साइंस कालेज में भोजन में चावल न मिलने पर हंगामा करते क्वारंटीन किए गए लोग। - फोटो : pratapgarh
शहर के क्वारंटीन सेंटर मार्डन साइंस इंटर कालेज में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दोपहर में खाना कम पड़ गया। किसी को दो पूड़ी मिली तो किसी को चावल, दाल से ही काम चलाना पड़ा। हालांकि राजस्व कर्मियों ने दूसरी बार खाना बनवाकर सभी लोगों को वितरित कराया। इधर सुबह नाश्ता नहीं मिलने से क्वारंटीन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 
CoronaVirus: Low food, uproar in quarantine center
जोगापुर मार्डन साइंस कालेज में क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए भोजन बनाते कर्मचारी। - फोटो : pratapgarh
हरियाणा से आने वाले लोगों का सिलसिला अभी जारी है। मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह 78 और लोगों को शहर के मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। शहर में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। क्वारंटीन लोगों की संख्या अधिक होने पर बुधवार को खूब हंगामा हुआ। सुबह-शाम मिलने वाला नाश्ता बंद होने और दोपहर में कम भोजन मिलने से क्वारंटीन लोग नाराजगी जताने लगे।
CoronaVirus: Low food, uproar in quarantine center
जोगापुर क्वारंटीन सेंटर में आए लोेगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : pratapgarh
बुधवार को दोपहर में जब खाने का स्टाल लगा तो लोग थाली लेकर निकालने के लिए दौड़ पड़े। ऊपर हाल में सो रहे लोगों को आने में देर हो गई। तब तक खाना खत्म हो गया। किसी को पूड़ी मिली, तो किसी को दाल-चावल से ही काम चलाना पड़ा। जिन्हें नहीं मिला वह शोर मचाने लगे। इस पर राजस्वकर्मी पहुंचे और उन्हें जल्द खाना मिलने का भरोसा देकर शांत कराया। हालांकि आनन-फानन में खाना बना और बचे हुए लोगों को खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus: Low food, uproar in quarantine center
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इधर राजस्व कर्मियों का कहना था कि संत अंथोनी में बीस लोगों के सुबह आने के कारण खाना कम पड़ा था। अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
CoronaVirus: Low food, uproar in quarantine center
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

रात 10.30 बजे परिजनों के साथ गईं बालिकाएं 

मंगलवार को देर रात प्रयागराज से 28 परीक्षार्थियों को लेकर पहुंचने वाली रोडवेज बस को संत अंथोनी इंटर कालेज में रोका गया। थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद देर रात सबको अभिभावकों के साथ भेजा गया। अंजली सिंह कोहंड़ौर, बीना और बेबी निवासी जोगापुर के परिजनों के देर से आने के कारण करीब साढ़े दस वह अपने घर गईं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed