फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पीलीभीत में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण... नेपाल सीमा पर चल रहा बड़ा 'खेल'; घरों पर बना ये निशान

Sat, 17 May 2025 11:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 May 2025 11:49 AM IST
सार

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में धर्मांतरण कराने का रैकेट सक्रिय है। इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के मुताबिक बीते कुछ ही समय में करीब तीन हजार सिख धर्मांतरण कर ईसाई बन चुके हैं। ऐसे 160 परिवारों की सूची डीएम-एसपी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Three thousand Sikhs converted to Christianity in Pilibhit
घर के दरवाजे पर बना क्रास का निशान - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत जिले में भारत-नेपाल सीमा के गांवों के करीब तीन हजार सिखों का पिछले कुछ समय में धर्मांतरण कराया जा चुका है। धर्मांतरण कराने वाले नेपाली पादरी क्षेत्र में बेहद सक्रिय हैं। यह जानकारी ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने दी। उन्होंने कहा कि लालच देकर जबरन लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। ऐसे 160 परिवारों की सूची डीएम-एसपी को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि फरवरी में गांव बैल्हा में हुए गुरमत समागम में 180 परिवारों ने घर वापसी कर ली।



हरपाल सिंह जग्गी ने शुक्रवार शाम को नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नेपाल सीमा के गांवों में लगातार सिखों और हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। गांव बैल्हा, टाटरगंज, बमनपुर भागीरथ में 20 हजार से अधिक आबादी है। नेपाल से आने वाले पादरी वर्ष 2020 से सिखों का जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। वे विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, अंधविश्वास और रोग निवारण की बात कहकर धर्म बदलने को मजबूर कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाने वाला पति गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी हैवानियत; देखें Video

 

Three thousand Sikhs converted to Christianity in Pilibhit
लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी - फोटो : अमर उजाला
हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक और सेवानिवृत पुलिस अफसर राजेश्वर सिंह, सांसद बृजलाल को भी जानकारी देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इसको लेकर तीन दिन पहले हजारा थाने में आठ नामजद और तीन से चार दर्जन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- UP: आरोपी पुजारी जाएगा जेल? किशोरियों के बयान से होगा तय, धर्मस्थल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप
 
Three thousand Sikhs converted to Christianity in Pilibhit
लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और अन्य - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, सचिव छिंदर सिंह, उप सचिव परमजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह, मक्खन सिंह, सतनाम सिंह, मेवा सिंह आदि संयुक्त रूप से जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। प्रेस वार्ता में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, बाबा मावा सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह, विहिप के जिला महामंत्री रूम सिंह यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three thousand Sikhs converted to Christianity in Pilibhit
नेपाल सीमा से सटे गांव में जांच करने पहुंचे एसडीएम पूरनपुर अजित प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
गरीबी और शिक्षा की कमी के कारण बदल रहे धर्म
स्थानीय सिख नेताओं ने क्षेत्र में शिक्षा की कमी और गरीबी को धर्मांतरण का प्रमुख कारण बताया है। उन्होंने सरकार से इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की है। कई सिख अब पादरी बन चुके हैं और वे भी दूसरों का धर्मांतरण करा रहे हैं। सिख नेताओं का कहना है कि विदेशी एजेंसियां नेपाल के रास्ते यह काम करा रही हैं। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Three thousand Sikhs converted to Christianity in Pilibhit
सीमावर्ती इलाके में जांच करती पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों की शिकायत पर अफसर अनजान
गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज के दो पीड़ितों ने मार्च में पुलिस अधीक्षक को शपथपत्र देकर  शिकायत की थी। बताया कि आरोपियों ने उन्हें दो लाख रुपये, आवास, शौचालय और अन्य सरकारी योजनाओं का लालच देकर धर्मांतरण कराया। वे सिख से ईसाई बन गए हैं। लेकिन उन्हें किसी भी सरकारी सेवा का लाभ नहीं मिला है। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मगर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed