फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanitation workers protest demanding the restoration of the old pension scheme in Pilibhit

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: पीलीभीत में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Aug 2026 04:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

पीलीभीत में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवा नियमावली और पदोन्नति के अवसर देने की मांग की। संघ का कहना है कि नवीन पेंशन में आर्थिक सुरक्षा का अभाव है।
 

विज्ञापन
Sanitation workers protest demanding the restoration of the old pension scheme in Pilibhit
सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने शासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी के पदाधिकारी कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन कर जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी सरकार के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबित हैं। 
विज्ञापन


सेवा नियमावली बनाने की मांग
संघ ने सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की रखी। पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान नवीन पेंशन योजना में कर्मचारियों को निश्चित पेंशन का प्रावधान नहीं है और यह बाजार आधारित होने के कारण सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में चिंता बनी रहती है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पंचायती राज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग सेवा नियमावली बनाने की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2008 में शासनादेश के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। उस समय सेवा नियमावली बनने तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियमावली लागू किए जाने का प्रावधान किया गया था। नियुक्तियों को करीब 16 वर्ष बीतने के बाद भी अलग सेवा नियमावली नहीं बन सकी है। संघ ने कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने और विभागीय संरचना के अनुरूप पदनाम बदलने की भी मांग की। साथ ही मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को योग्यता के आधार पर सेवायोजित करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री रामसेवक वाल्मीकि और जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह की ओर से दिया गया। इस मौके पर संरक्षक हशमुद्दीन खां, जिला संप्रेक्षक माजिद अली, संगठन मंत्री हरपाल वर्मा, संजय तोमर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed