फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-पाकिस्तान तनाव: LoC के बाद अब नेपाल सीमा पर अलर्ट, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स, यलो अलर्ट का रिहर्सल

Fri, 09 May 2025 08:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 08:55 PM IST
सार

गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। जनपद की सीमा भी नेपाल से लगी है। खुली सीमा होने के चलते बॉर्डर पर अलर्ट है। 

विज्ञापन
After LoC now Nepal border is on alert additional forces sent
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत नेपाल सीमा पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। दिन के साथ ही रात में भी प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और एसएसबी के जवान बीहड़ और कच्चे रास्तों पर नजर रख रहे हैं। वहीं यूपी के पीलीभीत में शुक्रवार दोपहर यलो अलर्ट रिहर्सल कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया। डीएम-एसपी ने शहर का भ्रमण किया।

After LoC now Nepal border is on alert additional forces sent
सख्ती से हो रही तलाशी - फोटो : अमर उजाला

बॉर्डर पर निगरानी के लिए फोर्स बढ़ाई गई
गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। जनपद की सीमा भी नेपाल से लगी है। खुली सीमा होने के चलते बॉर्डर पर अलर्ट है। शुक्रवार को अफसरों के निर्देश पर बॉर्डर पर निगरानी के लिए फोर्स बढ़ाया गया। क्षेत्रीय पुलिस के अलावा पीएससी की दो टीमों को बॉर्डर पर भेजा गया है। पुलिस की टीमें एसएसबी के साथ मिलकर बॉर्डर पर नियमित गश्त कर नजर बनाए हैं। आने-जाने वाले नागरिकों की पड़ताल की जा रही है। पक्के रास्तों के अलावा कच्चे रास्तों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नदी के रास्तों पर भी निगरानी की जा रही है।

After LoC now Nepal border is on alert additional forces sent
जांच करती सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा बिंदुओं पर हुई बातचीत
माधोटांडा और हजारा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसे साझा करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डीएम और एसपी की ओर से एसएसबी के अफसरों से लगातार संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था के बिंदुओं पर बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After LoC now Nepal border is on alert additional forces sent
गश्त करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

डीएम-एसपी ने परखी हकीकत
पीलीभीत में दंगा एवं अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए यलो अलर्ट रिहर्सल किया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पीएसी के जवान भी मुस्तैद किए गए। दोपहर करीब 2:30 बजे डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अभिषेक यादव ने भ्रमण कर रिहर्सल के तहत तैनात फोर्स की स्थिति देखी। अफसरों ने बेलो वाला चौराहा, जामा मस्जिद क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। हालांकि इस दौरान ड्यूटी चार्ट मौजूद न मिलने पर एसपी ने नाराजगी जताई। सीओ सिटी को सुधार कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
After LoC now Nepal border is on alert additional forces sent
वाहन की तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
सतर्कता के बीच पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। एसपी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। आम नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जा र ही है। साथ ही गलत सूचनाओं का आदान-प्रदान न करने की सलाह दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed