फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें: यूपी के इस जिले में तीन सितंबर तक स्कूल बंद, आबादी में घुसा बाढ़ का पानी

Mon, 01 Sep 2025 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

पीलीभीत में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश हुई। इसके कारण स्कूल-कॉलेज बंद रहे। 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए आठवीं तक के सभी स्कूलों में तीन सितंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
school closed till 3rd September due to heavy rain in Pilibhit
जलभराव से होकर निकलते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने तराई क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। सोमवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग ने 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर डीएम ने स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। अब तीन सितंबर को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले दो सितंबर तक 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। 



बारिश के कारण नेपाल सीमा से सटे गांवों में शारदा, जगबूड़ा सहित सहायक नदियां उफान पर हैं। नदियों का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी वाले इलाकों में घुस गया है, जिससे सब्जी और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। देवहा नदी में भी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। 

यह भी पढ़ें- Weather: बरेली में सितंबर के पहले ही दिन 125 मिमी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; कल भी बंद रहेंगे स्कूल
 

school closed till 3rd September due to heavy rain in Pilibhit
गांव में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर क्षेत्र के बंदरभोज, बूदीभूड, नौजल्हा नंबर एक व दो, महाराजपुर, भूड़ागोरख समेत आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। धान की फसल में बाली निकलने के समय पानी भर जाने और नाजुक सब्जी फसलों के डूबने से किसान निराश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। कई घरों और सड़कों तक पानी घुसने से हालात और बिगड़ गए हैं।

school closed till 3rd September due to heavy rain in Pilibhit
खेतों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाव का संचालन दो दिन से बंद
रामनगर क्षेत्र में शारदा नदी पर दो दिन से नावों का संचालन बंद है। शारदा पार के लोग नदी के उसी ओर फंसे हुए हैं और अपने मवेशियों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने को मजबूर हैं। इधर, गोरख डिब्बी इलाके में शारदा नदी के दाहिने किनारे पर बनी ठोकर संख्या 26 पर खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
school closed till 3rd September due to heavy rain in Pilibhit
सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नदी का पानी लूप बनाकर तेजी से घूम रहा है, जिससे कटान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने ठोकर की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। हालांकि अभियंता इसे नियंत्रण में बता रहे हैं।
विज्ञापन
school closed till 3rd September due to heavy rain in Pilibhit
पानी के बहाव से कटी सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रमुख मार्गों पर बह रहा पानी, जोखिम भरा सफर 
जिले के प्रमुख मार्गों पर पानी बहने से सफर में भी जोखिम बढ़ गया है। घुंघचाई दियूरिया कला मार्ग पर जंगल के अंदर बारिश का पानी तेज धार में सड़क पर बह रहा है। पानी के बहाव की वजह से आवागमन थम गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने लोगों की काफी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed