फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पीलीभीत में बारिश से जनजीवन बेहाल... स्कूल-कॉलेज बंद; नदियां उफनाई, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Mon, 01 Sep 2025 11:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 11:12 AM IST
सार

UP Weather News: पीलीभीत जिले में बारिश अब आफत बनती जा रही है। रविवार को आठ घंटे तक बारिश हुई। सोमवार सुबह भी बारिश का क्रम जारी रहा, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देवहा और शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। 

विज्ञापन
Heavy rainfall affected life flood situation in Pilibhit
बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत जिले में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को हुई आठ घंटे की तेज बारिश के बाद जहां शहर की अधिकांश गलियां और मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए थे, वहीं बीती रात भी लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह कचहरी परिसर भी जलमग्न हो गया। शहर की सड़कों पर सैलाब जैसे हालात हैं। बारिश और जलभराव को देखते हुए जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 

Heavy rainfall affected life flood situation in Pilibhit
देवहा नदी में उफान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवहा और शारदा में छोड़ा गया पानी 
लगातार हो रही बरसात के कारण नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। देवहा नदी में 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी उफान पर आ गई है, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं शारदा में 1.30 लाख क्यूसेक पानी पास किए जाने से नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है। 
 
Heavy rainfall affected life flood situation in Pilibhit
पीलीभीत शहर में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलर्ट मोड पर प्रशासन
नदियों के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही बारिश से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं जलभराव के चलते कई मार्गों पर यातायात बाधित है, जिससे आमजन को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rainfall affected life flood situation in Pilibhit
जलभराव से होकर निकलते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए डीएम ने सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय व निजी विद्यालयों के साथ-साथ कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Heavy rainfall affected life flood situation in Pilibhit
सोमवार सुबह भी होती रही बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रविवार को 55 मिमी बारिश हुई 
जिले में रविवार को लगातार आठ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। आठ घंटे में हुई 55 मिमी बारिश ने एक दिन में हुई बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह सीजन की सर्वाधिक बारिश है। बारिश से आधे से ज्यादा शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शहर के स्टेशन मार्ग पर मधुवन बाग से बीसलपुर बस स्टैंड, गैस चौराहे से बाजार, चूड़ी मार्केट से साहूकारा मोहल्ले तक सड़क पर दो से चार फुट तक जलभराव रहा। 

यह भी पढ़ें- School Closed: बरेली में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, पीलीभीत में दो दिन की छुट्टी; मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed