फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत में बाढ़ का कहर: शहर से लेकर गांवों तक पानी, नौ साल के बालक की मौत...युवक बहा; तस्वीरों में देखें हाल

Thu, 04 Sep 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर दो फुट तक पानी बह रहा है, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। उधर, कलीनगर क्षेत्र में नौ साल का बालक बाढ़ के पानी में बह गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Nine-year-old boy died due to drowning in flood water power substation submerged in Bisalpur
बीसलपुर-बरेली मार्ग पर बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत जनपद में देवहा और शारदा दोनों नदियों की बाढ़ से शहर से लेकर गांवों तक जनजीवन मुश्किल में है। शहर में टनकपुर हाईवे पर पानी बह रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व कार्यालय जाने वाले रास्ते पर भी बहाव तेज है। अफसर कॉलोनी में अभी भी पानी भरा है। बृहस्पतिवार सुबह बीसलपुर नगर की कई कॉलोनियों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। उधर, कलीनगर क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से नौ साल के बालक की मौत हो गई। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दियोरिया कोतवाली के गांव जगतपुर (रामनगर) निवासी युवक भी बाढ़ के पानी में बह गया। उसका पता नहीं चल सका है। 



यह भी पढ़ें- UP: समोसा न लाने पर पत्नी ने पति को पिटवाया... ससुर को भी नहीं छोड़ा; पीलीभीत में सामने आया अजब मामला

Nine-year-old boy died due to drowning in flood water power substation submerged in Bisalpur
विद्युत उपकेंद्र में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवहा नदी की बाढ़ का पानी बीसलपुर नगर की कई कालोनियों में पहुंच गया। राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज के रास्ते पर जलभराव हो गया है। विद्युत उपकेंद्र में भी बाढ़ का पानी भर गया। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पानी के तेज बहाव के बीच बाइक चालक जोखिम के बीच आवागमन कर रहे हैं। 

Nine-year-old boy died due to drowning in flood water power substation submerged in Bisalpur
बाढ़ के पानी से डूबी फसलें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यात्रियों को बैठाकर पानी को पार कर रहे हैं। इसके लिए किराया भी वसूला जा रहा है। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के करीब 20 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर, बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर बाढ़ के कारण आवागमन थम गया है। गाजीपुर कुंडा गांव के चारों ओर पानी भरा है। गांव का रास्ता पूरी तरह बंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nine-year-old boy died due to drowning in flood water power substation submerged in Bisalpur
बाढ़ के पानी से डूबी सड़कें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दयालपुर में दर्दनाक हादसा 
कलीनगर क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव निवासी नौ वर्षीय प्रिंस पुत्र हंसराम की पानी में डूबकर मौत हो गई। प्रिंस गांव के बाहर पुलिया के पास खेल रहा था। पुलिया से बाढ़ का पानी बह रहा है। इसी दौरान प्रिंस का पैर फिसल गया और वह पुलिया से नीचे पानी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह गहराई में डूब गया। 
विज्ञापन
Nine-year-old boy died due to drowning in flood water power substation submerged in Bisalpur
उफान पर बह रही शारदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। प्रिंस की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल ने चौकी जमुनिया इंचार्ज चंद्रपाल सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed