फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Adityanath: जल, जंगल और जीवन की केमिस्ट्री समझा गए सीएम योगी, देखिए पीलीभीत दौरे की तस्वीरें

Sat, 07 Oct 2023 10:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath explained the importance of water, forest and life
चूका बीच पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

धरती पर जितना मनुष्य का हिस्सा है, उतना ही जीव-जंतु का भी। जीव-जंतुओं पर मानव जाति का भविष्य टिका है। धरती को हम लोग माता मानते हैं। धरती रहेगी तभी मनुष्य रहेगा। जंगल से ऑक्सीजन मिलती है। हम बगैर पानी के तीन दिन जीवित रह सकते हैं, लेकिन बिना  ऑक्सीजन के एक क्षण भी नहीं। इसलिए जंगल व जीव जंतु को बचाना व इनका संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। 



ये सब बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में अपने 20 मिनट के भाषण के दौरान कहीं। बोले- जीव, जंतु  या कोई भी ऐसी वस्तु जिस पर मनुष्य जाति का भविष्य टिका है, उसके संरक्षण पर सरकार ने हमेशा जोर दिया। जब तक जीव-जंतु रहेंगे, वनस्पतियां रहेंगी, पानी के स्रोत रहेंगे, तब तक मनुष्य के अस्तित्व पर कोई संकट नहीं आएगा, लेकिन जहां जल, जंगल का संकट रहेगा तब मनुष्य के जीवन पर संकट आएगा। 

Trending Videos
CM Yogi Adityanath explained the importance of water, forest and life
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पीटीआर का जंगल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचने की सामर्थ्य रखता है। यहां बाघों की संख्या बढ़ने पर तमाम सर्वे के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रथम ग्लोबल अवार्ड का तमगा मिला है। बताया कि प्रदेश में 2012 में बाघ की गणना 173 थी। प्रदेश सरकार के प्रयास से अब बाघों की संख्या बढ़कर 205 हो गई। 

CM Yogi Adityanath explained the importance of water, forest and life
चूका बीच पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी प्रकृति में असंतुलन पैदा करने का प्रयास होगा तब मानव व वन्यजीव में संघर्ष की प्रवृति बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में जनहानि को रोकने के लिए सरकार ने पूरे प्रयास किए। पहले वन्यजीव व मानव संघर्ष होने पर जनहानि पर कोई सहायता नहीं मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों के परिवार को पांच लाख रुपये के सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने तार फेंसिंग कराकर ऐसे घटनाओं को रोकने की भी बात कही। इस अवसर पर उन्होंने गंगे डॉल्फिन को प्रदेश का जलीय जीव घोषित किया। बताया कि गांगेय डॉल्फिन की नदी व तालाब के पानी को शुद्ध रखने में अहम भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath explained the importance of water, forest and life
सीएम योगी ने जंगल सफारी का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल के आसपास के लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें गाइड के रूप में मान्यता देना चाहिए ताकि वह हमसे जुड़ सके। इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि जो पर्यटक यहां आते हैं वह प्लास्टिक को प्रयोग न करें जिससे जीवों के सामने जीवन का संकट पैदा हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath explained the importance of water, forest and life
बांसुरी की स्टॉल देखते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने बताया कि  प्रदेश सरकार ने 166 करोड़ पौधरोपण किया है, इससे वातावरण साफ होगा। उन्होंने जीव जंतु के प्रति भी संवेदनशील होने की बात कही।  यहां के किसानों की भी तारीफ की। कहा कि यहां के किसान मेहनत से फसल उगाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed