फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ में ढेर: यूट्यूब देख पहुंची बहन, चेहरे से की भाई की पहचान, क्रिकेटर के 3 रिश्तेदारों का किया था मर्डर

Mon, 03 Apr 2023 09:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Apr 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
UP: Sister reached Muzaffarnagar after watching video on YouTube and identified her brother Rashid by face
बदमाश राशिद। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में दो दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी राशिद उर्फ सिपइया उर्फ चलता-फिरता अपने रिश्तेदारों से भी संबंध और संपर्क नहीं रखता था। यही कारण रहा कि उसकी मौत के 36 घंटे बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 



वहीं सोमवार सुबह उसकी बहन पुलिस के पास पहुंची। उसने शिनाख्त की और इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

UP: Sister reached Muzaffarnagar after watching video on YouTube and identified her brother Rashid by face
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के गांव चडावा के मूल निवासी और वर्तमान में मुरादाबाद के थाना भोजपुर के गांव पीपलशाना निवासी राशिद उर्फ सिपइया उर्फ चलता-फिरता पर 50 हजार का इनाम था। वह शाहपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवाया था।

UP: Sister reached Muzaffarnagar after watching video on YouTube and identified her brother Rashid by face
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार 36 घंटों में कोई भी रिश्तेदार और परिचित नहीं पहुंचा, जिस कारण सही से उसकी शिनाख्त करने वाला नहीं था। पुलिस टीम इस मामले को लेकर पशोपेश में थी। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे शाहपुर थाने में राजस्थान के जयपुर में रहने वाली खुशी पत्नी सोहिल अपने बेटे और बेटी के साथ पहुंची। उसने राशिद की पहचान अपने भाई के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Sister reached Muzaffarnagar after watching video on YouTube and identified her brother Rashid by face
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि खुशी ने बताया कि राशिद अपराधी प्रवृत्ति का था इसलिए वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं रखता था। उसकी पांच बेटी हैं। एक की शादी हुई है और वह बेटी व दामाद के परिवार को भी अपने ही साथ रखता था। लेकिन वह वर्तमान में कहां रह रहा था, उन्हें मालूम नहीं हैं। राशिद डेरा डालकर रहता था और कहीं भी डेरा डाल लेता था। इसलिए उसके रहने की कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
UP: Sister reached Muzaffarnagar after watching video on YouTube and identified her brother Rashid by face
मृतक बदमाश शाहिद - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी ने बताया कि खुशी की ससुराल शामली के गांव मंसूरा में है लेकिन वह जयपुर में रहती है। उसका कहना था कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखी थी तब उसे राशिद की मौत की जानकारी हुई। शिनाख्त कराने के बाद खुशी ने राशिद के शव को सुपुर्दगी में लेकर थाना सिविल लाइन के सरवट गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस दौरान शाहपुर पुलिस भी मौजूद रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed