फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियों से पहले उजड़ गया परिवार, घर में नहीं रहा चिराग जलाने वाला कोई, खौफनाक हैं तस्वीरें

Sat, 10 Jul 2021 11:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jul 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
UP News: Four members of a family from Muzaffarnagar has died in car accident in Punjab
मुजफ्फरनगर के एक परिवार के चार सदस्यों की पंजाब में मौत हो गई। - फोटो : amar ujala

शादी की खुशियों से पहले ही पूरा परिवार एक पल में उजड़ गया। परिवार के चार सदस्यों की एक साथ हादसे में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। परिवार को पंजाब के संगरूर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद बेटे मनदीप के लिए लड़की भी देखनी थी। लेकिन ऐसा किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पल भर में पूरा परिवार खत्म हो जाएगा।   



मुजफ्फरनगर से गुरुद्वारा दमदमा साहिब मत्था टेकने जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक ट्रॉले को ओवरटेक करते समय इनकी कार के एक खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इस हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी दंपती और उसके दो बेटों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मस्तुआना साहिब के समीप हुआ और हादसे में पुरुषार्थी कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी सरदार निरमोहन नागपाल (54), उनकी पत्नी जसविंदर कौर, बेटों नवदीप (24) और मनदीप (29) की मौत हो गई। जसविंदर एमजी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में शिक्षिका थी। तीन की मौत मौके पर ही हो गई, निरमोहन सिंह को गंभीर हालत में संगरूर से पटियाला रेफर किया गया था, रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह परिवार बेटों की शादी की तैयारियों जुटा था। वहीं हादसे से पुरुषार्थी कॉलोनी में शोक का माहौल है।

टूटा ऐसा कहर... खत्म हुआ पूरा परिवार  

UP News: Four members of a family from Muzaffarnagar has died in car accident in Punjab
छोटे बेटे साथ माता-पिता। - फोटो : amar ujala

पंजाब के संगरूर में हुए सड़क हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की मौत होने से पुरुषार्थी कॉलोनी में मातम छा गया। रिश्तेदार हादसे की जानकारी पाकर पंजाब रवाना हो गए। पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी एमजी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका और उसके दो बेटों और पति की मौत होने से परिवार में कोई भी सदस्य नहीं बचा। इस हादसे में शिक्षिका मां और बेटों की मौके पर और डॉक्टर पति की पटियाला ले जाते समय मौत हुई। परिवार में चार की मौत से कॉलोनी के लोग भी सहम गए हैं।

UP News: Four members of a family from Muzaffarnagar has died in car accident in Punjab
हादसे के बाद सुनसान पड़ा घर। - फोटो : amar ujala

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमाइश कैंप से सटी पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी सरदार डॉ. निरमोहन नागपाल अपनी शिक्षिका पत्नी जसविंदर कौर और दोनों पुत्रों मनदीप सिंह (29) व नवदीप सिंह (24) के साथ कार से गुरुवार रात पंजाब के लिए निकले थे। उन्होंने संगरूर में गुरुद्वारा जाने का कार्यक्रम बनाया था और वहीं रिश्तेदारी में भी जाना तय था, लेकिन वह गुरुद्वारा या रिश्तेदारी में पहुंचते इससे पहले ही शुक्रवार सुबह पांच बजे हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Four members of a family from Muzaffarnagar has died in car accident in Punjab
पंजाब में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala

इस भीषण हादसे में डॉ. निरमोहन नागपाल की पत्नी जसविंदर कौर के साथ ही दो जवान बेटों मनदीप और नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। निरमोहन नागपाल को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया गया, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे की सूचना शहर में पहुंचने के बाद उनके तमाम रिश्तेदारों और परिचितों में शोक है। काफी लोग उनके आवास पर भी पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बताया कि परिवार के चोरों सदस्य पंजाब गए थे, जो हादसे के शिकार हो गए।

विज्ञापन
UP News: Four members of a family from Muzaffarnagar has died in car accident in Punjab
पंजाब में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala

एमजी पब्लिक स्कूल में शोक, अवकाश घोषित
इस दुखद हादसे की खबर मिलने पर एमजी पब्लिक स्कूल में भी शोक छा गया। स्कूल में शोकसभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बताया कि जसविंदर कौर स्कूल के प्राइमरी विंग में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही थी। उनका कार्य व्यवहार बहुत अच्छा था। उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा आयोजित होनी वाली परीक्षाओं को भी शोक के कारण स्थगित किया गया है। तय परीक्षाएं अब सोमवार को आयोजित कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed