मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज में सोमवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई। गोली हाथ से छूकर निकलने से एक छात्र व एक दुकानदार समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है।
{"_id":"6033e89a8ebc3ee9434b24d3","slug":"muzaffarnagar-two-groups-of-student-fight-firing-shopkeeper-and-several-injured-in-degree-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: डिग्री कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, दुकानदार समेत कई घायल, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: डिग्री कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, दुकानदार समेत कई घायल, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
Mon, 22 Feb 2021 10:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : amar ujala
घायल छात्र
- फोटो : amar ujala
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित डिग्री कॉलेज में सोमवार दोपहर छात्रों के दो गुट टशनबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। तीखी नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों ही पक्षों द्वारा असलहा निकालकर फायरिंग भी कर दी गई, जिससे हड़कंप मच गया। कॉलेज परिसर में बुक स्टोर चलाने वाले कारोबारी गांव कूकड़ा निवासी अंशुल ने छात्रों में बीचबचाव कराने की कोशिश की, तो उस पर भी हमला कर दिया गया।
घायल छात्र
- फोटो : amar ujala
फायरिंग में एक गोली आदर्श कॉलोनी निवासी छात्र अनमोल के हाथ को छूकर निकलने से वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गया, जबकि संघर्ष में दो अन्य छात्र भी घायल हुए। वहीं, दुकानदार पर हमले से आक्रोशित आसपास के दुकानदारों ने इकट्ठा होकर एक छात्र को मौके पर ही दबोचकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : amar ujala
छात्र गुटों में संघर्ष व फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही चार छात्रों को हिरासत में भी ले लिया गया है। पुलिस अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
भोपा रोड स्थित डिग्री कॉलेज में छात्र गुटों में हुए संघर्ष की घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त कैमरों की फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली है, जिसके आधार पर हमलावरों को चिह्नित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भोपा रोड स्थित डिग्री कॉलेज में छात्र गुटों में हुए संघर्ष की घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त कैमरों की फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली है, जिसके आधार पर हमलावरों को चिह्नित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।