फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक झटके में परिवार खत्म: रोटी के लिए छोड़ा था घर, टूट गई सांसों की डोर, हादसे से मातम पूरा गांव, तस्वीरें

Fri, 14 Apr 2023 05:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Apr 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: there is mourning in the whole village due to the death of four people and see photos
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव बस्सी में हादसे का शिकार हुए मृतक और घायल श्री गुरु रविदास के धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा के लिए पैदल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा बनकर मौत झपट पड़ी। हादसे की सूचना खेड़ा मस्तान और काकड़ा पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। 

बताया गया कि रोजी रोटी के लिए इन गांवों के सैकड़ों लोग ईंट भट्टों पर मजदूरी करने पंजाब गए हुए हैं। अपनों का कुशलक्षेम जानने के लिए ग्रामीण होशियारपुर के लिए रवाना हो गए।

Muzaffarnagar News: there is mourning in the whole village due to the death of four people and see photos
एक साथ जलीं चार चिताएं। - फोटो : अमर उजाला

हादसा श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली श्री खुरालगढ़ साहिब और श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा के बीच स्थित गांव बस्सी में हुआ। हादसे में खेड़ा मस्तान गांव के एक ही परिवार के चार लोगों और काकड़ा गांव की एक किशोरी की मौत हुई है। ये और घायल आपस में रिश्तेदार हैं।

Muzaffarnagar News: there is mourning in the whole village due to the death of four people and see photos
गम में पूरा गांव। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गुरुवार को हादसे की जानकारी दोनों गांव में पहुंची तो गम का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: there is mourning in the whole village due to the death of four people and see photos
एक साथ जलतीं चार चिताएं। - फोटो : अमर उजाला

गांव काकड़ा निवासी किशोरी लाल बताते हैं कि उनके गांव से सैकड़ों लोग पंजाब में भट्टे पर मजदूरी करने के लिए पिछले साल 22 अक्तूबर को गए थे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: there is mourning in the whole village due to the death of four people and see photos
एक साथ जलतीं चार चिताएं। - फोटो : अमर उजाला

इनमें काकड़ा निवासी शीशपाल अपनी पत्नी कुसुम, बेटे मांगा व बेटी रामो उर्फ उन्नति (14) और शीशपाल का साला खेडा मस्तान फुगाना निवासी सुदेश व उसी गांव के राम कुमार, पुष्पेंद्र आदि के परिवार भी शामिल थे। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग पंजाब के लिए रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed