मुजफ्फरनगर में खतौली के विधायक विक्रम सैनी के बयान हमेशा सुर्खियों में रहे। उनकी छवि बयानवीर तक की बन गई। एक बयान में उन्होंने कहा था कि सरकार चाहे उनसे इस्तीफा ले लें, इसके बावजूद वह आश्रम खोलकर युवाओं को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग देंगे।
यूपी : BJP विधायक से गई MLA की कुर्सी, देशभर में खूब वायरल हुए थे विक्रम सैनी के ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगे के मुकदमों में सैनी पर रासुका लगा दी गई थी। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। इस दौरान परिवार ने मुश्किलें झेली। उनकी बेटियों ने इंसाफ के लिए आवाज उठाई थीं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ी तो बच गया टिकट
सियासी गलियारों में उनके दूसरी बार के टिकट को लेकर भी हमेशा चर्चाएं गरम रहती हैं। यह बात भी खूब चली कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी भाजपा छोड़कर सपा में गए, जिस कारण भाजपा के रणनीतिकारों को टिकट बंटवारे के फैसले बदलने पड़े। इन्हीं हालातों में उन्हें दोबारा टिकट मिला और वह जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
मुझे कोई जानकारी नहीं मिली : विक्रम सैनी
खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि उन्हें अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सिर्फ मीडिया के लोगों ने ही कॉल कर इस बाबत पूछा है। वह जानकारी जुटा रहे हैं।
सदन की गरिमा के लिए अनिवार्य था कदम : जयंत सिंह
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट किया कि आखिरकार कोर्ट के आदेश का संज्ञान लेकर भाजपा के विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को मेरे पत्र के बाद कुछ लोग कह रहे थे कि मुझे जनप्रतिनिधित्व कानून की पूरी जानकारी नहीं है। सदन की गरिमा के लिए यह कदम अनिवार्य थी।
कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का आभार प्रकट किया
बिनौली के रंछाड़ गांव में शुक्रवार को रालोद की हुई बैठक में कोर्ट द्वारा भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द करने पर जयंत चौधरी का आभार प्रकट किया गया।
वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने एतराज जताते हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। जिसमें अवगत कराया कि दो साल की सजा भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी को हुई है। उस पर करवाई क्यों नहीं हुई। कोर्ट ने पत्र का संज्ञान लेते हुए खतौली विधायक विक्रम सैनी की भी सदस्यता रद्द कर दी है।