उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक सेमिनार में देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों पर थूकने का मामला तूल पकड़ रहा है। हालांकि जावेद हबीब ने अपने इंस्टाग्राम पेज से इस मामले को लेकर एक माफीनामे के तौर पर एक वीडियो भी पोस्ट की थी, जिसमें वह इस घटना के लिए सॉरी बोलते दिख रहे हैं। लेकिन हिंदू संगठनों ने जावेद के इस वीडियो को ढकोसला बताते हुए एक सिरे से नकार दिया। वहीं शनिवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा जो सेमिनर के नाम पर महिला के सिर पर थूका गया है, यह बहुत ही निंदनीय है।
तूल पकड़ रहा बालों पर थूकने का मामला : हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को जूता मारने वाले को ग्यारह हजार का इनाम देने का एलान
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:18 PM IST
सार
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों में थूकने का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जावेद हबीब ने महिला से मांफी मांगी है। अब भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जावेद हबीब को जूता मारने वाले को ग्यारह हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन