मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में हृदयविदारक घटना में कक्षा-11 की एक छात्रा ने प्रेमी के छल से आहत होकर पानी की टंकी से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बेटी से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे परिजन, पानी की टंकी से छात्रा ने लगा दी छलांग, इस बात से थी आहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा का काफी समय से कूकड़ा निवासी तुषार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रेमी ने उसे बरगलाकर उससे संबंध बना लिए थे। इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद से ही आरोपी प्रेमी उक्त फोटो के दम पर छात्रा को ब्लैकमेल करता आ रहा था।
छात्रा का कहना था कि प्रेमी अपने दोस्तों को भी उक्त आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहा था, जिससे वह काफी तनाव में थी। इसी से आहत होकर आखिरकार मंगलवार शाम छात्रा मोहल्ले में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर जाकर सीढ़ियों पर पैर लटकाकर बैठ गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे और छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।
परिजनों ने टंकी पर चढ़कर छात्रा तक पहुंचने का भी प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने नीचे कूदने की धमकी देकर उन्हें रोक दिया। करीब 20 मिनट तक बेबस परिजन छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पीड़िता ने उनकी गुहार को दरकिनार कर टंकी से नीचे छलांग लगा दी। इससे सकते में आए परिजन तत्काल छात्रा को एक बाइक पर बैठाकर निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कुछ दिन पूर्व हुआ था दोनों पक्षों में समझौता
छात्रा ने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कुछ दिन पूर्व परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इसे लेकर दोनों पक्षों की बैठक भी हुई थी, जिसमें प्रेमी ने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही थी। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी ने फिर से छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था, जिससे छात्रा इस कदर आहत हुई कि आखिरकार मौत को गले लगा बैठी।