फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें: बर्मिंघम में जीतकर भारत पहुंचीं दिव्या काकरान, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 09 Aug 2022 08:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Aug 2022 08:35 AM IST
विज्ञापन
Commonwealth games 2022: Divya Kakran was welcomed at Delhi airport after returning from Birmingham, see photo
दिव्या काकरान का स्वागत। - फोटो : amar ujala

Commonwealth games 2022: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के पुरबालियान गांव की बेटी व बर्मिंघम कॉमनवेल्थ की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान स्वदेश लौट आई हैं। परिवार के लोगों और प्रशंसकों ने देर रात एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।

पिता सूरज पहलवान ने बताया कि परिवार के सदस्य दिव्या को लेने के लिए पहुंचे थे, भारतीय कुश्ती टीम के साथ वह स्वदेश लौट आई है। 13 अगस्त को शहर में जज्बा दौड़ के दौरान मौजूद रहेगी।

Commonwealth games 2022: Divya Kakran was welcomed at Delhi airport after returning from Birmingham, see photo
दिव्या काकरान का स्वागत। - फोटो : amar ujala

समर्पित युवा समिति की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मुजफ्फरनगर शहर में 13 अगस्त को जज्बा दौड़ का आयोजन होगा। कॉमनवेल्थ खेलों की पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान और पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी भी शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीडीएस स्वर्गीय बिपिन रावत को दौड़ समर्पित की जाएगी।

Commonwealth games 2022: Divya Kakran was welcomed at Delhi airport after returning from Birmingham, see photo
एयरपोर्ट पर दिव्या काकरान का स्वागत। - फोटो : amar ujala

गांधी कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, समर्पित युवा समिति के संरक्षक सत्य प्रकाश रेशू और संचालक अमित पटपटिया ने बताया कि 13 अगस्त को जज्बा दौड़ के आठवें संस्करण का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Commonwealth games 2022: Divya Kakran was welcomed at Delhi airport after returning from Birmingham, see photo
दिव्या काकरान का स्वागत। - फोटो : amar ujala

इससे पहले नौ अगस्त को जन जागरण के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। जज्बा दौड़ सुबह छह बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड, मालवीय चौक, झांसी की रानी, प्रकाश चौक से वापस जीआईसी के मैदान पर पहुंचेंगी। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग दौड़ होगी।

विज्ञापन
Commonwealth games 2022: Divya Kakran was welcomed at Delhi airport after returning from Birmingham, see photo
दिव्या काकरान का स्वागत। - फोटो : amar ujala

प्रशासन के सहयोग से शहर में सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। दौड़ के दौरान 131 फीट ऊंचाई का तिरंगा झंडा लहराएगा। 125 साल के धर्मपाल सिंह भी दौड़ेंगे। पुरुषों के लिए पांच किलोमीटर और महिलाओं के लिए दौड़ दो किलोमीटर की होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed