फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास: खुशी से झूम उठा पश्चिमी यूपी, हाथ में तिरंगा जुबां पर भारत माता की जय, तस्वीरें खास

Wed, 23 Aug 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Aug 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-3 Landing successful: people are celebrating by congratulating in all districts West UP
खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।



वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न देखने को मिल रहा है। लोग ढोल बजाकर खुशियां मना रहे हैं।  

Chandrayaan-3 Landing successful: people are celebrating by congratulating in all districts West UP
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मामा के आंगन में चंद्रयान उतरते ही छा गई खुशियां
कहावतों और कहानियों में चंदा मामा के घर की खूब कल्पनाएं गढ़ी गईं। बुधवार को जैसे ही चंद्रयान-3 उसी चंदा मामा के आंगन में उतरा तो खुशियां छा गईं। खुशियों से लोग झूमने लगे। उन्होंने खुशी में आतिशबाजी भी की। इस दौरान देशभक्ति के जयकारे भी लगाए।

Chandrayaan-3 Landing successful: people are celebrating by congratulating in all districts West UP
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं। मुजफ्फरनगर के खतौली में इसरो के वैज्ञानिक अरीब के घर पर लोगों का तांता लग गया। उनके पिता काजी महताब जिया ने लोगों की आवभगत की। लैंडर बनाने वाली टीम का अहम हिस्सा रहीं शहर के अवध विहार की बेटी शितीशा के घर पर खुशियां छा गईं। उनकी माता जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला को बधाई देने वालों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan-3 Landing successful: people are celebrating by congratulating in all districts West UP
खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

आज सबसे बड़ी खुशी का दिन : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश के लिए आज सबसे बड़ी खुशी का दिन है। चांद पर चंद्रयान-3 हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी तपस्या का नतीजा है।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Landing successful: people are celebrating by congratulating in all districts West UP
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

चांद पर लहरा दिया तिरंगा : कपिल देव अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कामयाबी से खुशी मिली है। आज भारत ने चांद पर तिरंगा लहरा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed