फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: भाकियू नेताओं ने तोड़े बैरियर, पुलिस से हुई झड़प, छह घंटे जमकर चला धरना, ये तस्वीरें हैं गवाह

Mon, 14 Nov 2022 08:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Nov 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
BKU leaders have broken to barrier and dispute from policemen during protest in Muzaffarnagar
बैरियर तोड़ते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। भाकियू ने महावीर चौक, प्रकाश चौक और झांसी की रानी पर लगाए गए पुलिस के बैरियर जबरन हटा दिए। कलक्ट्रेट के सामने छह घंटे धरना प्रदर्शन किया। 



एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने दो दिन में प्रकरण की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 17 नवंबर को सिसौली की पंचायत में संगठन प्रकरण में निर्णायक फैसला करेगा।

BKU leaders have broken to barrier and dispute from policemen during protest in Muzaffarnagar
बैरियर तोड़े। - फोटो : amar ujala

रतनपुरी में भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। भाकियू ने सोम को निर्दोष बताते हुए एसएसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया था। सोमवार को कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को झांसी की रानी पर रोक लिया, जिसके बाद हंगामा हुआ, पुलिस के साथ झड़प हुई।

BKU leaders have broken to barrier and dispute from policemen during protest in Muzaffarnagar
भाकियू का धरना। - फोटो : amar ujala

वहीं कार्यकर्ताओं ने अग्निशमन कार्यालय के पास लगाए गए बैरियर जबरन हटा दिए और ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU leaders have broken to barrier and dispute from policemen during protest in Muzaffarnagar
छह घंटे जमकर चला धरना। - फोटो : amar ujala

उधर, शहर के प्रकाश चौक और महावीर चौक पर पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। भाकियू ने यहां भी बैरियर जबरन हटा दिए और कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। लेकिन पुलिस ने सर्विस क्लब की ओर से प्रवेश नहीं करने दिया। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता मुख्य गेट की तरफ बढ़े। 

विज्ञापन
BKU leaders have broken to barrier and dispute from policemen during protest in Muzaffarnagar
हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

देहात क्षेत्र में भी कई जगह पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। कलक्ट्रेट के गेट पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव पहुंचे। आरआरएफ (त्वरित कार्रवाई दस्ता) बुलाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed