मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में सांड़ ने किसान राजबीर सिंह (60) को पटक-पटककर मार डाला। बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड़ को हटाने के लिए किसान खेत में गया था। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने किसान का शव पानीपत-खटीमा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
इस दौरान 15 दिन में आवारा पशु पकड़वाने और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। वहीं किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
2 of 6
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
किसान राजबीर सिंह शनिवार सुबह पानीपत-खटीमा हाईवे के नजदीक स्थित खेत में गए थे। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के किसानों ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
3 of 6
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही तितावी और आसपास गांव के सैकड़ों ग्रामीण तितावी बस स्टैंड पर एकत्र हो गए। राजबीर के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर हाईवे जाम कर दिया।
4 of 6
हंगामा करते किसान।
- फोटो : amar ujala
किसानों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से किसान की जान गई है। बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद पशुओं को नहीं पकड़वाया गया।
5 of 6
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ फुगाना शरद चंद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर साढ़े 12 बजे किसान शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान धीरज लाटियान, राजेंद्र, पूर्व प्रधान बल सिंह, प्रधान अरविंद, राशिद सिद्दीकी, धर्मेंद्र राठी, दिनेश सैनी और राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।