फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेठानी का कत्ल: पति को भड़काती और ताने देती थी सीमा... इस बात पर बार-बार चिढ़ाती थी वो; देवरानी का बड़ा खुलासा

Thu, 17 Oct 2024 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Oct 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
woman killed sister-in-law by her lover fed up with taunts in moradabad
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जिले के कांठ के दरियापुर रफायतपुर में अपनी जेठानी सीमा की हत्या अपने प्रेमी से कराने वाली देवरानी सुधा को कोई पछतावा नहीं है। उसने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 


सुधान ने बताया कि वह अपनी जेठानी के तानों से तंग आ चुकी थी। जेठानी प्रेमी का नाम लेकर चिढ़ाती थी और पति को भी भड़काती थी। सोमवार को परिवार के लोग खेत पर गए तो उसने प्रेमी को घर बुला लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर सीमा की हत्या कर दी थी। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और सीओ कांठ अपेक्षा निंबाडिया ने बुधवार को सीमा हत्याकांड का खुलासा किया।
woman killed sister-in-law by her lover fed up with taunts in moradabad
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर दरियापुर रफातपुर गांव निवासी सीमा की लाश घर में ही बने भूसे वाले कमरे में मिली थी, जबकि उसकी देवरानी सुधा के अपने कमरे में बेहोशी की हालत में हाथ-पैर बंधे मिले थे।

पुलिस ने सुधा से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। सुधा ने बताया कि उसका मायका बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना इलाके के शेरपुर रैनी गांव में है। उसी गांव में रहने वाले नीटू उर्फ लिटिल से करीब ढाई साल से उसके प्रेम संबंध थे। 10 जुलाई 2024 को उसकी शादी सौरभ के साथ हो गई, लेकिन उसने और नीटू ने मिलना-जुलना और बात करनी बंद नहीं की थी।
 
woman killed sister-in-law by her lover fed up with taunts in moradabad
आरोपी सुधा - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले सुधा को नीटू से बात करते हुए जेठानी सीमा ने पकड़ लिया था। इसके बाद से सीमा उसे ताने देने लगी थी। सुधा का कहना है वह गर्भवती है। जेठानी बार-बार उसे चिढ़ाती थी कि यह बच्चा भी तेरे प्रेमी का है। वह उसके पति सौरभ को भी भड़काती थी। 

सुधा ने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी। इसके बाद सोमवार को परिवार के लोग खेत पर गए तो सुधा ने नीटू को अपने घर बुला लिया और दोनों ने मिलकर हत्या कर दी थी। बुधवार शाम पुलिस ने सुधा और नीटू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed sister-in-law by her lover fed up with taunts in moradabad
मृतक सीमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देवरानी ने पकड़े हाथ... प्रेमी ने रेता गला
सोमवार सुबह हत्या की आरोपी सुधा का पति, जेठ और देवर खेत पर चले गए तो उसने करीब नौ बजे देहरादून में पेंट का काम करने वाले अपने प्रेमी को घर बुला लिया था। उस दौरान जेठानी सीमा दुकान पर गई थी, जबकि उसकी सास अपनी बेटी के घर गए गई थी। 

सीमा की बेटी भी खेलने घर से बाहर चली गई। प्रेमी को बुलाकर सुधा ने भूसे वाले कमरे में बैठा दिया था। कुछ देर बाद सीमा भूसा लेने कमरे में गई तो नीटू ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान सुधा भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
woman killed sister-in-law by her lover fed up with taunts in moradabad
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
उसने सीमा के हाथ पकड़ लिए और नीटू ने दरांती से उसका गला रेतना शुरू कर दिया, लेकिन दरांती का हैंडल टूटा होने के कारण वह पूरा गला नहीं रेत पाया था। इसके बाद वह चाकू लेकर आया और दोबारा गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस दौरान सुधा और नीटू के हाथ और कपड़े खून से सन गए थे। तब दोनों ने घर में ही नल पर खून से सने हाथ और कपड़े धोए थे। भूसे वाले कमरे में भी खून बह गया था। दोनों ने गड्ढा खोदकर खून को खुरपी से खरोंच कर दबा दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed