फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद मुरादाबाद में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, नशा तस्करी की रंजिश में वारदात

Mon, 08 Sep 2025 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

मुरादाबाद में नशे के तस्करी को लेकर बढ़ती रंजिश में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दूसरे दिन डबल फाटक इलाके में तनाव बना हुआ है। इलाके पुलिस ने भारी बल तैनात किया।

विज्ञापन
UP: Tension in Moradabad after the murder of a history-sheeter, heavy police force deployed
कमल चाैहान की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

नशे की तस्करी में बढ़ती रंजिश में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की दूसरे गुट ने गोलीमार हत्या कर दी। घटना के बाद दूसरे दिन डबल फाटक इलाके में तनाव बना हुआ है। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस ने क्षेत्र में भारी बल तैनात कर दिया है।



रविवार शाम करीब छह बजे कमल चौहान अपने पड़ोसी विशाल चौहान के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करबला इलाके में पहुंचे वहां पहले से घात लगाए हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद सीने व सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी।

UP: Tension in Moradabad after the murder of a history-sheeter, heavy police force deployed
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर पुलिस ने कमल चौहान का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को उनके घर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

UP: Tension in Moradabad after the murder of a history-sheeter, heavy police force deployed
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कमल पर मादक पदार्थों की तस्करी समेत आठ मुकदमे दर्ज थे। फरवरी में उन्हें सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे 13 जून को जमानत पर रिहा किया गया था। जेल से लौटने के बाद उन्होंने चरस बिक्री फिर से शुरू कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर भी क्षेत्र में नशीले पदार्थ सप्लाई करने लगा था, जिससे दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Tension in Moradabad after the murder of a history-sheeter, heavy police force deployed
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले मिली थी धमकी
नशे के धंधे को लेकर हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान और गैंगस्टर शनि दिवाकर आमने सामने थे। करुला क्षेत्र में करीब 16 साल से नशे का धंधे चला रहे शनि दिवाकर को पांच साल से कमल चाैहान से चुनाैती मिलने लगी थी। लाखों की कमाई वाले इस धंधे को हाथ से जाता देख शनि दिवाकर ने कमल को रास्ते से हटाने की ठान ली। रविवार को कमल की हत्या कर उसे अंजाम भी दे दिया।

विज्ञापन
UP: Tension in Moradabad after the murder of a history-sheeter, heavy police force deployed
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक डबल फाटक संजय नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर की हिस्ट्रीशीट संख्या 48-ए है। पुलिस रिकाॅर्ड में शनि दिवाकर सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। 2008 में शनि दिवाकर ने जरायम की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का पहला केस दर्ज किया था। इसके बाद उसने 2009 में क्षेत्र के एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed