{"_id":"670e06b917f8cb26b50dcc10","slug":"up-crime-news-woman-murder-in-muradabad-secret-of-murder-is-hidden-in-house-sniffer-dog-entered-house-2024-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Murder: घर में ही छिपा हत्या का राज... बार-बार घूमकर घर में ही घुसा खोजी कुत्ता; करीबियों पर शक गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Murder: घर में ही छिपा हत्या का राज... बार-बार घूमकर घर में ही घुसा खोजी कुत्ता; करीबियों पर शक गहराया
Tue, 15 Oct 2024 12:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Murder in Muradabad
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कांठ के दरियापुर रफायतपुर गांव में सीमा की हत्या का राज घर में ही छिपा है। जांच पड़ताल और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्याकांड को अंजाम देने में पुलिस को करीबियों पर ही शक है। पुलिस सुधा के होश में आने पर उससे पूछताछ करेगी। जांच के दौरान पुलिस का खोजी कुत्ता बार-बार घूमकर घर में ही घुसा, जिससे करीबियों पर शक और गहराया है।
कांठ में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
गौरव ने अपने कमरे में जाकर देखा तो छोटी भाभी सुधा बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। उनके हाथ-पैर के साथ मुंह भी दुपट्टे से बंधा था। उसके मुंह पर पानी डाला गया तो वह पल भर के लिए होश में आईं और कहा कि चार लोग आए थे। इंजेक्शन लगाकर मुझे बेहोश कर दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह दोबारा बेहोश हो गईं।
कांठ में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
परिजनों ने अन्य कमरों में देखना शुरू किया तो भूसे वाले कमरे में सीमा का खून से लथपथ शव मिला। इससे घर में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल भी पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने बताया कि उन्होंने गौरव के घर में एक व्यक्ति को देखा था। उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था, इसलिए उसे अजनबी के होने पर शक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
सुधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में पता चला कि इस हत्याकांड का राज घर में ही छिपा है। सुधा ने होश में आने पर चार लोगों के घर में आने की बात की थी, लेकिन पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में एक व्यक्ति को देखा था। अब पुलिस सुधा के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
इसके अलावा पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। एक महिला की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया गया। घर में लूटपाट भी नहीं हुई है। इससे कुछ करीबियों पर शक गहरा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया। डॉग घूम फिर कर घर में ही घुसता रहा।