फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: '22 दिन में एक घंटे भी न सोया... बीड़ी के 88 मंडल पी गया', सुसाइड नोट से दंपती खुदकुशी केस में नया मोड़

Sun, 05 Oct 2025 03:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

अमरोहा में विजय और उसकी पत्नी भूरी के शव फंदे से लटके मिले। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत फांसी से होने की पुष्टि हुई। विजय की जेब से मिले दो पन्नों के सुसाइड नोट में गांव के रूपेश को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया है। सीओ दीप कुमार पंत के अनुसार सुसाइड नोट और हैंडराइटिंग की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
two page suicide note found in Vijay pocket provides a new twist in couple suicide case amroha
couple suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी के अमरोहा के आदमपुर के गांव सूबरा में शुक्रवार की सुबह घर में फंदे से लटके मिले विजय और उसकी पत्नी भूरी के शव के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद नया मोड़ आ गया है। मृतक विजय ने दो पेज के सुसराइड नोट में पति-पत्नी की मौत का जिम्मेदार गांव का ही रूपेश को बताया गया है। 



सुसाइड नोट में चार बार रूपेश के नाम जिक्र है। शुक्रवार की रात को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों की मौत फंदे पर लटकने की वजह से ही हुई थी। मृतक विजय की जेब से सुसाइड नोट में लिखा कि मेरा घर डॉक्टर के लड़के ने बिगाड़ा है।

two page suicide note found in Vijay pocket provides a new twist in couple suicide case amroha
आदमपुर में विजय और भूरी की माैत के बाद मातम मनाते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

'रूपेश के चक्कर में ही घर में लड़ाई होती थी'
घर में और कोई लड़ाई नहीं थी। बृहस्पतिवार के दिन मैंने चाचा से कहा था। भाई ने भी मेरा विश्वास नहीं किया। रूपेश के चक्कर में ही घर में लड़ाई होती थी। यह बदनाम मुझे करती थी लेकिन किसी ने मेरी बात का विश्वास नहीं किया। मेरे आत्मघाती कदम उठाने का जिम्मेदार रूपेश है और कोई नहीं।

two page suicide note found in Vijay pocket provides a new twist in couple suicide case amroha
आदमपुर में विजय और भूरी की माैत - फोटो : संवाद

मेरे और पत्नी के आत्मघाती कदम उठाने का जिम्मेदार डॉक्टर का बेटा रूपेश बहुत तेज है। वह मुझे मरवाना चाहती थी पर कोई मानने को तैयार नहीं था। किसी का कोई कसूर नहीं सिर्फ डॉक्टर के रूपेश के ऊपर ही लड़ाई थी। तीन बार ससुराल भेज दी, पर न मानी। और कोई लड़ाई नहीं थी लेकिन मेरी बात का यकीन कोई नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
two page suicide note found in Vijay pocket provides a new twist in couple suicide case amroha
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

मैंने कहा था तू मान जा रिश्ता गलत है। जिस दिन आंखों से देख लूंगा तो कुछ न कहने का, पर तुझे साथ लेकर मर जाऊंगा। 22 दिन में मैंने 13 रोटी खाई। 88 बिड़ी के मंडल पीए। एक घंटा भी नहीं सोया।

विज्ञापन
two page suicide note found in Vijay pocket provides a new twist in couple suicide case amroha
मातम मनाते परिजन - फोटो : संवाद

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि फिलहाल सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। सुसाइट नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। हालांकि अभी मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed