अमरोहा में मामूली बात पर फहीम की हत्या करने वाले जाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। फहीम शादियों में खाने बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, जाकिर ने जिस समय समय थूका तो फहीम वहां से गुजर रहा था।
UP: मुंह में चला गया था मच्छर... जाकिर ने थूका तो फहीम को नगवार गुजरी ये बात; बावर्ची की हत्या में बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:17 PM IST
सार
अमरोहा पुलिस ने फहीम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थूकने की घटना को गलत समझने पर हुई कहासुनी में जाकिर ने सूजा उठाकर फहीम के सीने में घोंप दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन