मुरादाबाद में पहले पति हबीब को फंसाने में साजिशकर्ता नसरीन खुद साजिश की शिकार हो गई। साजिश में शामिल दूसरे पति अफजाल ने हबीब को मोहरा बनाकर नसरीन की ही हत्या का षड़यंत्र रच दिया। शूटरों को नसरीन के पैर की जगह सिर में गोली मारने को तैयार कर लिया लेकिन निशाना चूकने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मंगलवार को अफजाल और उसके साथी इसरार को गिरफ्तार कर गोलीकांड का खुलासा कर दिया। नसरीन का जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे के वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी नसरीन के पति अफजाल ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि वह नसरीन को दवा दिलाने के लिए रामपुर के पंजाब नगर जा रहा था।
2 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
रास्ते में घेर कर नसरीन को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। उसने आरोप लगाया कि नसरीन के पहले पति हबीब और उसके साथियों ने गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि तीन साल पहले वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी हबीब के साथ नसरीन की शादी हुई थी। हबीब से तलाक होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने वीरपुर वरियर उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था।
3 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
इसके बाद से नसरीन हबीब पर तीन मुकदमे दर्ज करा चुकी थी लेकिन वह जेल नहीं गया। पुलिस ने जांच पड़ताल और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पति अफजाल और उसके साथ इसरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नसरीन ने खुद पर गोली चलवाकर पहले पति हबीब को जेल भिजवाने की साजिश रची थी। उसकी इस साजिश में पति अफजाल ने अपने मौसेरे भाई नफीस, उसके दोस्त लल्ला और इसरार को भी शामिल कर लिया।
4 of 9
आरोपी महिला
- फोटो : संवाद
योजना के मुताबिक पति-पत्नी बाइक से रामपुर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में मुंडिया मलूकपुर के जंगल में बाकी चारों आरोपी मिल गए और उन्होंने महिला को गोली मार दी। महिला की पीठ में छर्रे लगे। इसके बाद आरोपी भाग गए और अफजाल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
5 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
आरोपी अफजाल ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि कि वह भी नसरीन से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने अलग से साजिश रची और गोली चलाने वाले शूटरों से कहा कि वह नसरीन के पैर नहीं सिर को निशाना बनाकर गोली चलाएं लेकिन शूटर निशाना चूक गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।