{"_id":"684fdb633801d7212a09f1c4","slug":"up-fire-news-massive-explosion-in-firecracker-factory-four-women-dies-horrific-accident-images-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जोरदार धमाका... मलबे में तब्दील हुई पटाखा फैक्टरी, चार महिलाओं के उड़े चीत्थड़े; हादसे की भयावह तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जोरदार धमाका... मलबे में तब्दील हुई पटाखा फैक्टरी, चार महिलाओं के उड़े चीत्थड़े; हादसे की भयावह तस्वीरें
Mon, 16 Jun 2025 03:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:42 PM IST
सार
Amroha News: अमरोहा के रजबपुर इलाके में स्थित पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार महिला श्रमिकों की माैत हो गई। छह से अधिक घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Amroha Firecracker Factory Blast: अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार को अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी की टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : संवाद
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव में मदद की। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। कुछ के चीत्थड़े उड़ गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है।
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : संवाद
फैक्टरी मालिक के लाइसेंस की जांच शुरू
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। समिति को सभी पहलुओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। फैक्टरी मालिक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। समिति को सभी पहलुओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। फैक्टरी मालिक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : संवाद
डीएम ने बताया कि मौके पर चार महिलाओं की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी मालिक के लाइसेंस की जांच करवाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी हापुड़ निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : संवाद
पटाखा फैक्टरी धराशायी
धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी धराशायी हो गई। टीनशेड के टुकड़े कई मीटर दूर जाकर गिरे। मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। घायलों को तुरंत अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी धराशायी हो गई। टीनशेड के टुकड़े कई मीटर दूर जाकर गिरे। मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। घायलों को तुरंत अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।