फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा: आरोपियों से जेल में मुलाकात.. सपा नेताओं के बयान हुए वायरल, टूटे गए थे नियम, तब गिरी अफसरों पर गाज

Thu, 05 Dec 2024 10:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:15 AM IST
सार

मुरादाबाद जिला जेल में बंद संभल बवाल के आरोपियों से मिलने के बाद सपा नेताओं के बयान के वायरल होने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद शासन ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। मामले में मुलाकात करवाने वाले जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया है। संभल में तनाव को देखते हुए बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक पाबंदी लगी है। 

विज्ञापन
Sambhal violence: Meeting accused in jail, statements SP leader went viral, action was taken against officers
मुरादाबाद जेल में संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात करने जाते सपा नेता - फोटो : संवाद

मुरादाबाद जिला जेल में बंद संभल बवाल के आरोपियों से मिलने के बाद सपा नेताओं के दिए बयान के वीडियो वायरल होने पर मुरादाबाद से लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। बयान में संभल बवाल के आरोपियों पर पुलिस की बर्बरता और जेल विजिट रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को साैंपने की बात कही थी। इसके बाद डीएम ने सपा नेताओं की जेल में मिलाई पर जांच बैठा दी थी। जांच के बाद जेलर और डिप्टी जेलर पर गाज गिर गई।

Sambhal violence: Meeting accused in jail, statements SP leader went viral, action was taken against officers
पीड़ित परिवार से मुलाकात करते कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद

24 नवंबर को संभल हुए बवाल के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। संभल में जेल न होने के कारण सभी को मुरादाबाद जिला जेल में ही रखा गया है। जबकि तीन नाबालिग राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। संभल में तनाव को देखे हुए बाहरी लोगों और नेताओं के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक पाबंदी लगी है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभल बवाल की जांच और पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिए सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में 15 सदस्यों की टीम गठित की थी।

Sambhal violence: Meeting accused in jail, statements SP leader went viral, action was taken against officers
संभल में हिंसा के बाद हालात होने लगे सामान्य - फोटो : संवाद

30 नवंबर को सभी को संभल जाकर बवाल में मारे गए पांचों के परिवार से मुलाकात करनी थी लेकिन नेताओं को संभल नहीं जाने दिया गया। इसके बाद सपा नेताओं ने जेल में बंद बवाल के आरोपियों से मुलाकात की योजना बनाई। सपाई दो दिसंबर को जेल में मुलाकात करने पहुंच गए। पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, विधायक नवाब जान, समरपाल सिंह, जिला महासचिव मुदस्सिर हुसैन, अथर अंसारी, गुलजार अहमद समेत अन्य सपाइयों ने मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal violence: Meeting accused in jail, statements SP leader went viral, action was taken against officers
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार - फोटो : संवाद

मुलाकात करने के बाद सपाई जेल से बाहर आए और उन्होंने कहा कि जेल में बंद लोग बेगुनाह हैं। पुलिस पर बर्बरता का आरोप भी लगाया है। डॉ. एसटी हसन ने कहा कि एक व्यक्ति मधुमेह का रोगी है। उसे दवा तक नहीं मिल रही है। वह पूरी रिपोर्ट बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद सपा नेताओं के बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

विज्ञापन
Sambhal violence: Meeting accused in jail, statements SP leader went viral, action was taken against officers
संभल में हिंसा के दाैरान स्थिति - फोटो : संवाद

जिसे लेकर शासन में हड़कंप मच गया। शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर ली। आनन फानन में डीएम ने स्थानीय स्तर पर जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेज दी। साथ ही जेल प्रशासन के खिलाफ जांच कराने की मांग की। डीजी जेल के आदेश पर डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने जांच की। जांच में जेल प्रशासन का खेल सामने आ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed