उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाथरस के युवक सनी की हत्या उसकी पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी रंजीत और भाई अरुण से कराई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उसकी लाश को संभल के जुनावाई थाना इलाके के दुबारी खुर्द -पूरन पट्टी मार्ग पर फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने नेहा, अरुण और प्रेमी रंजीत को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि नेहा और रंजीत के प्रेम संबंधों में सनी बाधा बन रहा था और शराब पीकर नेहा के साथ आए दिन मारपीट करता था।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दो जनवरी को जुनावाई थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द -पूरन पट्टी मार्ग पर एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को हाथरस जनपद के हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला औड़पुरा निवासी नेहा ने मृतक की पहचान अपने पति सनी (22) के रूप की थी।
2 of 12
हत्यारोपी पत्नी और मृतक सनी
- फोटो : संवाद
18 जून 2018 को हुई थी सनी और नेहा की शादी
इस हत्याकांड के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान शक की सुई सनी की पत्नी की ओर गई तो गांव में जाकर टीम ने गहनता से जांच की। सनी के बड़े भाई महादेव ने पुलिस को बताया कि सनी की शादी 18 जून 2018 को कासगंज जिले के नीवरी निवासी नेहा के साथ हुई थी।
3 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
चार साल पहले रंजीत से नेहा का अफेयर
चार साल पहले सनी चोरी के मामले में जेल गया था। इसी बीच नेहा के संभल के जुनावाई थाना इलाके के सैमला करनपुर निवासी रंजीत से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद नेहा रंजीत के साथ चली गई थी। जेल से आने के बाद सनी ने नेहा के मायके वालों को परेशान किया तो नेहा वापस आ गई।
4 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
भाई और प्रेमी के साथ पति को मारने का बनाया था प्लान
पुलिस ने इस मामले में नेहा और उसके प्रेमी रंजीत और नेहा के भाई अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर नेहा ने बताया कि प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद से सनी उसके साथ मारपीट करता था। उसने अपने भाई अरुण और प्रेमी रंजीत के साथ मिलकर उसको मारने की योजना बना ली थी।
5 of 12
सनी हत्याकांड के आरेापी
- फोटो : संवाद
एक जनवरी को पति को कासगंज बुलाया
30 दिसंबर को नेहा ने रंजीत को कासगंज बुला लिया। नेहा उस दिन कासगंज के पटियाली गई हुई थी। 31 दिसंबर को नेहा के घर पर योजना बनी। योजना के तहत तीनों ने मिलकर एक जनवरी को सनी को अपने घर कासगंज बुलाया। उसी दिन तीन बजे नेहा ने रंजीत और अरुण को पैसे देकर सनी के साथ भेज दिया।