फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बावड़ी के अंदर पत्थरों से बनी संरचनाएं मिलीं... तीन मंजिल की है इमारत; कुएं वाली जगह का गेट आर-पार खुला

Tue, 31 Dec 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

संभल के चंदौसी में हो रही खोदाई में बावड़ी की दूसरी मंजिल दिखने लगी है। बावड़ी तीन मंजिल की बताई जा रही है। दूसरे तल का गेट भी नजर आ गया है। शंखनाद के बाद पुलिस और पीएसी का पहरा और सख्त हो गया है।

विज्ञापन
Sambhal News Chandausi Stepwell Structures Made of Stones Found Three Storeyed Building Survey
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
संभल के चंदौसी में दशकों से मिट्टी और कचरे में दबी लक्ष्मणगंज स्थित राजा की बावड़ी का दूसरा तल मंगलवार को सामने आ गया है। एएसआई की तीन सदस्यीय टीम और नगर पालिका के सहयोग से दर्जनों मजदूर बावड़ी की खोदाई में जुटे हैं। बावड़ी के भीतर पत्थरों से बनी संरचनाएं, सुरंगनुमा रास्ते और दर्जनों सीढ़ियां दिखाई देने लगी हैं। बावड़ी के कुएं और गलियारों की पूरी संरचना को साफ करने का कार्य जारी है। उधर, शंखनाद के बाद से पुलिस व पीएसी का पहरा सख्त हो गया है। पुलिस ने बाहरी लोगों के बावड़ी परिसर में प्रवेश पर अंकुश लगा दिया है।
Sambhal News Chandausi Stepwell Structures Made of Stones Found Three Storeyed Building Survey
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
दसवें दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचीं और मजदूरों की टीम बना कर खोदाई शुरू कराई। एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई में जुट गई तो दूसरी टीम गलियारों से मिट्टी निकालने में लग गई। बावड़ी तीन मंजिल की बताई जा रही है। 

 
Sambhal News Chandausi Stepwell Structures Made of Stones Found Three Storeyed Building Survey
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
इसी बीच बावड़ी में दोनों गलियारों के बीच उतर रही सीढ़ी में 19 पैड़ी के बाद दूसरी मंजिल का गेट नजर आने लगा। वहीं जहां कुआं होने का अनुमान है, वहां की खोदाई के दौरान यहां कुएं के चारों ओर के गेट पूरे दिखाई देने लगे हैं। सीढि़यों के सामने कुएं वाली जगह का गेट भी आर पार खुल गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal News Chandausi Stepwell Structures Made of Stones Found Three Storeyed Building Survey
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
पुरातत्व विभाग को सौंपने की मांग
राजा चंद्र विजय सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि कौशल किशोर वंदेमातरम् ने सोमवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें प्राचीन बावड़ी को पुरातत्व विभाग अथवा पर्यटन विभाग को सौंपने की मांग की है। जिससे नगरवासियों को एक धरोहर के रुप में पर्यटन मिल सके।  डीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में राजा चंद्र विजय सिंह का कहना है कि चंदौसी में मिली प्राचीन बावड़ी एक अनोखी धरोहर है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में बावड़ी निर्माण की कम प्रथा थी। 
 
विज्ञापन
Sambhal News Chandausi Stepwell Structures Made of Stones Found Three Storeyed Building Survey
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
पुराने भूलेखों का अवलोकन करने से स्पष्ट हो जाएगा कि इस बावड़ी एवं उसके इर्द-गिर्द की संपत्तियां रियासत सहसपुर बिलारी की थीं। कई वर्षों से अवैध रुप से भूमाफिया एवं असामाजिक तत्व के कुछ लोग इस संपत्ति को बेच रहे थे। ऐतिहासिक बावड़ी को इस दृष्टि से मलबे से पाट दिया। सहसपुर बिलारी रियासत का एक मात्र वारिस वह और उनकी बहन हैं। मंशा है कि इस बावड़ी भविष्य के लिए सुरक्षित रहे और चंदौसी वासियों के लिए यहां पर एक पर्यटन स्थान बने।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed