{"_id":"60065a705b68290bd72b1542","slug":"postmortem-report-reveals-reason-behind-moradabad-ward-boy-death-after-taking-corona-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन से नहीं हुई थी मौत, दोगुने से अधिक हो गया था दिल का वजन, फेफड़ों में संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन से नहीं हुई थी मौत, दोगुने से अधिक हो गया था दिल का वजन, फेफड़ों में संक्रमण
Tue, 19 Jan 2021 09:50 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद मुरादाबाद के एक अस्पताल के वार्ड ब्वॉय की मौत का मामला चर्चा में है। वार्ड ब्वॉय महिपाल ने शनिवार को वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई थी। सभी इसे वैक्सीन का दुष्प्रभाव मानकर भयभीत थे, लेकिन सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी। अब पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट में जो बातें सामने आई हैं वह भी हैरान कर देने वाली हैं।
वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह का कोरोना टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में पता चला है कि महिपाल सिंह का दिल फैल गया था और वजन भी बढ़ गया था। दिल के चेंबर्स और एयोरटा यानी बड़ी धमनी में खून के थक्के भी मिले हैं। दोनों फेफड़ों के पास पस मिला है। महिपाल के बेटे के मुताबिक 15 दिन से वह निमोनिया से जूझ रहे थे। कोरोना टीकाकरण के अगले दिन रविवार को मौत होने के कारण मामला चर्चा में आ गया था।
वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के मुताबिक जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की मौत हार्ट अटैक और सेप्टिसेमिक शॉक से हुई थी। इसकी वजह कार्डियो पलमोनरी डिसीस है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिपाल के फेफड़ों के पास पस मिला है। फेफड़ों का वजन 1300 ग्राम पाया गया, जो सामान्य से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिपाल सिंह के घर पहुंचे थे सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे ही दिल की मांसपेशियां कमजोर मिलीं हैं। दिल के बाएं वैनट्रिकल यानी निलय का आकार भी बढ़ गया था। दिल के चेंबर्स और बड़ी धमनी में काफी मात्रा में खून के थक्के पाए गए हैं। दिल का वजन करीब 500 ग्राम पाया गया, जबकि सामान्य तौर पर दिल का वजन 200 ग्राम होता है।
विज्ञापन
रोती बिलखतीं महिपाल सिंह की पत्नी और बेटी
- फोटो : अमर उजाला
महिपाल सिंह के फेफड़ों, दिल और खून के सैंपल को परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उनकी मौत से शासन तक हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अवगत करा दिया है। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजी गई है।