उत्तर प्रदेश के रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक माहौल देखने को मिला। जिसने हर किसी को अंदर तक छू लिया। आमतौर पर ट्रांसफर और विदाई समारोह औपचारिक होते हैं लेकिन इस बार का दृश्य कुछ अलग ही था। यहां रिश्तों की सच्चाई और जुड़ाव खुलकर सामने आया।
बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में जैसे ही विद्यासागर मिश्र मंच से नीचे उतरे, महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
2 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र
- फोटो : संवाद
कुछ सिपाहियां तो रोते हुए यह तक कहती नजर आईं-सर, आप मत जाइए। यह भावुक अपील सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस दौरान एसपी भी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने एक-एक सिपाही के पास जाकर उन्हें सांत्वना दी।
3 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र
- फोटो : संवाद
एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखकर उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा-रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा। उनके इस जवाब ने माहौल को और भी भावुक कर दिया। यह पल न सिर्फ एक अफसर की विदाई थी, बल्कि एक ऐसे नेता की विदाई थी, जिसने अपने अधीनस्थों के दिलों में खास जगह बनाई।
4 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र
- फोटो : संवाद
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी चाहे वह जवान हों या अधिकारी सभी भावुक नजर आ रहे हैं। किसी की आंखों में आंसू हैं तो कोई चुपचाप इस पल को महसूस कर रहा है। इस बीच पीछे से गाना बज रहा है कभी अलविदा ना कहना।
5 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र
- फोटो : संवाद
उधर, रामपुर को नए एसपी के रूप में 2017 बैच के आईपीएस सोमेंद्र मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई शुरू की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।