मुरादाबाद में चाैबीस घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे कई इलाकों में जलभराव होने के साथ लोगों के घरों ने पानी भर गया है। बारिश के कारण तापमान अचानक कम हो गया है। रविवार की रात शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी है। इस बारिश में एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम के दावे डूब गए। नगर निगम और आवास विकास के नाला सफाई के इंतजाम की पोल खुल गई है।
मुरादाबाद में झमाझम बारिश की तस्वीरें: रामगंगा और गागन नदी ऊफान पर, 15 घंटे में 93.4 मिमी बरसे बादल
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:18 PM IST
सार
बारिश ने मुरादाबाद नगर निगम और आवास विकास के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। पॉश कॉलोनियों समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। लाइनपार के मोहल्लों सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। रामगंगा और गागन नदी के जलस्तर में वृद्धि से कटघर क्षेत्र में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन