फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायल हत्याकांड: आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों और किस लिए मारा ?

Wed, 28 Nov 2018 05:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
payal murder case Accused Jahangir confessed to murder in police inquiry
मृतक पायल - फोटो : अमर उजाला
रामपुर की पायल की हत्या करने के जहांगीर ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है उसने अपने नौकर निसार के साथ मिलकर उसको एक नवंबर को ही ठिकाने लगा दिया था। जहांगीर ने पुलिस को बताया कि पायल के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था, लेकिन विचारों में अंतर होने की वजह से रिश्ता टूट गया था। इसके बाद भी पायल लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। 
payal murder case Accused Jahangir confessed to murder in police inquiry
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जहांगीर के मुताबिक पायल से रिश्ता टूटने के बाद उसकी शादी रामनगर में तय हुई थी, लेकिन पायल ने वहां जाकर लड़की को धमकाया। उसने पुलिस को बताया कि पायल मेरे उपर पुलिस में मुकदमे लिखाने, सोशल मीडिया पर  मुझे  और मेरे परिवार को बदनाम करने की धमकी देने लगी। जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो मैंने एक नवंबर को अपने नौकर निसार के साथ मिलकर पायल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 
payal murder case Accused Jahangir confessed to murder in police inquiry
वारदात में इस्तेमाल किए कए फावड़ा और कुल्हाड़ी - फोटो : अमर उजाला
योजना के जहांगीर ने इमरोज के साथ  पायल को कोसी नदी के पुल के पास अपने कृषि फार्म पर मिलने के शाम सात बजे बुलवाया। जहांगीर, इमरोज के साथ पायल को स्कूटी से लेकर कोसी नदी के किनारे स्थित अपने फार्म हाउस पर पहुंचा। वहां पर निसार पहले से ही मौजूद था। जहांगीर ने अपने साथी ताहिर और निसार के साथ मिलकर उसकी कुल्हाडी से उसकी हत्या कर दी और उसका शव गड्ढे में दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
payal murder case Accused Jahangir confessed to murder in police inquiry
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तभी उसका साथी प्रभजीत उर्फ सागर भी वहीं पर आ गया। इसके बाद सभी ने   कुल्हाड़ी को भूसे के ढेर में छुपा दिया। जहांगीर ने पुलिस को बताया कि घटना के बारे में उसने अपने पिता ताहिर और ताऊ के बेटे दानिश को जानकारी दे दी थी। जहांगीर की निशानदेही पर पुलिस ने कोसी नदी के पास बने उसके कृषि फार्म में भूसे के ढेर से आला कत्ल  कुल्हाड़ी तथा मृतका के कपडे़ और  चप्पल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
payal murder case Accused Jahangir confessed to murder in police inquiry
मौके पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह कर रहा था जहांगीर            
एसपी ने बताया कि रिमांड पर लेने के बाद जहांगीर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। उसने पहले अजमेर के आसपास पायल के शव को दबाने  की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। लेकिन पूरे दिन तलाशने के बाद वहां  पर कुछ नहीं मिला। पुलिस लौट आई थी। पुलिस ने बाद में सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी हकीकत बया कर दी। बाद में उसका शव बरामद कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed