फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 घंटे धरना, फिर भी ससुराल में प्रवेश नहीं, बेटी की बिगड़ी तबीयत, नेहा बोली-पति से कोई बैर नहीं अपना घर...

Fri, 06 Nov 2020 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Nov 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
neha Did Not Get Entry In husband house Even After 17 Hours Of Dharna at moradabad
नेहा को ससुराल में एंट्री नहीं मिली - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के प्रकाश इंक्लेव में नेहा गुरुवार को भी छह घंटे ससुराल के बाहर धरने पर बैठी रही। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला से बातचीत कर उसका पक्ष जाना। इसके बाद अफसरों ने उसे ससुराल में जबरन प्रवेश दिलवाने से साफ इंकार कर दिया। कहा कि वह लिखित में शिकायत करें। तब ही कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार शाम महिला ने सीओ दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर ससुराल में भिजवाने की गुहार लगाई है। 17 घंटे पति के घर के बाहर धरना देने के बाद भी उसे प्रवेश नहीं मिल पाया।
neha Did Not Get Entry In husband house Even After 17 Hours Of Dharna at moradabad
पति के घर के बाहर पीड़ित पत्नी - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश इंक्लेव निवासी मनीष डोडा की शादी अलीगढ़ निवासी नेहा के साथ 18 अप्रैल 2017 को हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। जिस कारण नेहा करीब एक साल से अपने मायके में रह रही है। बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे नेहा अपनी बच्ची रियांशी को लेकर ससुराल पहुंची थी, लेकिन सास-ससुर ने गेट नहीं खोला था। नेहा ने कहा कि उसने करवाचौथ का व्रत रखा है। अपने पति से मिलने आई है।
 
neha Did Not Get Entry In husband house Even After 17 Hours Of Dharna at moradabad
नेहा से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा नहीं खोला गया तो नेहा वहीं धरने पर बैठ गई थी। रात साढ़े दस बजे तक लगभग 11 घंटे वह वहीं बैठी रही। मां बेटी को ठंड में बैठा देख पड़ोसियों ने उसे अपने घर में शरण दी। गुरुवार सुबह दस बजे फिर से महिला ससुराल के बाहर बैठ गई। इसकी जानकारी मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत और थाना प्रभारी नवल मारवाह मौके पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
neha Did Not Get Entry In husband house Even After 17 Hours Of Dharna at moradabad
पति के घर के बाहर पीड़ित नेहा - फोटो : अमर उजाला
दोनों अधिकारियों ने नेहा की बात सुनी। उसे बताया गया कि वह कोर्ट का आदेश लेकर आएं या फिर थाने में केस दर्ज करा दे। इस वक्त पुलिस जबरन ससुराल में प्रवेश नहीं करवा सकती है। गुरुवार शाम चार बजे नेहा ससुराल से वापस चली गई। नेहा का कहना है कि उसके बच्ची की तबीयत खराब है। वह बच्ची को डाक्टर के पास लेकर गई थी। इसके बाद नेहा ने सीओ सिविल लाइंस दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दफ्तर से महिला के प्रार्थना पत्र को काउंसलिंग के लिए महिला थाने भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
neha Did Not Get Entry In husband house Even After 17 Hours Of Dharna at moradabad
नेहा। - फोटो : अमर उजाला।
बच्ची की तबीयत बिगड़ी
कई घंटे तक मां के साथ ठंड में घर से बाहर बैठने से नेहा की बच्ची रियांशी की तबीयत बिगड़ गई। नेहा ने बताया कि गुरुवार सुबह उसने बच्ची को डाक्टर के यहां दिखाया। बच्ची को दवा दिलाने के बाद वह ससुराल में धरने पर बैठने गई थी। शाम को फिर से बच्ची की तबीयत खराब हो गई है। दोबारा फिर से बच्ची को डाक्टर के पास लेकर गई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed