यूपी के मुरादाबाद में बुधवार रात स्कूल वैन चालक संदीप कुमार ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो भी बनाया। वीडियो में संदीप ने कहा, मैं समझा-समझाकर थक गया और अपनी बेइज्जती कराई। किसी ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। आज मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। बहुत तकलीफें झेलीं मैंने... बहुत दुख झेले पर मैं किसी का दिल नहीं जीत पाया, न अपने परिवार का न अपनी बीवी का, न बच्चों का और न ही ससुराल वालों का... किसी का दिल नहीं जीत सका। बहुत कोशिश की मैंने लेकिन किसी ने भी मेरी कोशिश को सफल नहीं होने दिया।
2 of 10
संदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
'नीलम के पापा तुम्हें माफ नहीं करूंगा...'
जो मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं, उसमें मेरी बीवी नीलम, उसके पापा, फूफा रॉकी, बुआ गीता, साली गुड़िया और जतिन हैं। इन्होंने मेरा जीना हराम करके रख दिया। सब को अलविदा, नीलम तू खुश रहना।...रॉकी फूफा मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा, नीलम के पापा तुम्हें माफ नहीं करूंगा, गुड़िया तुम्हें माफ नहीं करूंगा। आज जा रहा हूं, गुडबाय....।
3 of 10
संदीप कुमार के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आठ दिन पहले बुआ के घर चली गई थी पत्नी
संदीप की पत्नी का मायके मूंढापांडे के वीरपुर बरियर में है लेकिन नीलम आठ दिन से अपनी बुआ के घर रह रही थी। बुआ के घर में कोई शादी का कार्यक्रम था। संदीप के बुलाने के बाद भी वह वहां से आ नहीं रही थी। बृहस्पतिवार रात में संदीप को ही मिशन कंपाउंड में बुला लिया गया था।
4 of 10
संदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाई का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई थी। संदीप की मां मिथलेश और पिता सुरेश कुमार बेटे को याद कर रो रहे हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि रात में बेटे को ऊपरी मंजिल पर जाने से रोक लिया होता और समझाया होता तो शायद वह अपना इरादा बदल देता।
5 of 10
संदीप कुमार का भाई
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी आंबेडकर नगर में बुधवार रात स्कूल वैन चालक संदीप कुमार (39) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें संदीप ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैं किसी का दिल नहीं जीत पाया।