{"_id":"634ec99ead08bb5701199b41","slug":"moradabad-sit-will-investigate-thakurdwara-and-bharatpur-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moradabad: एसआईटी करेगी ठाकुरद्वारा और भरतपुर कांड की जांच, एसपी यातायात के नेतृत्व में गठित की गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: एसआईटी करेगी ठाकुरद्वारा और भरतपुर कांड की जांच, एसपी यातायात के नेतृत्व में गठित की गई टीम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
काशीपुर के कुंडा में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ठाकुरद्वारा में एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमले और उत्तराखंड के भरतपुर स्थित भुल्लर के घर में पुलिस टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसपी यातायात के नेतृत्व में गठित की गई टीम हर पहलू की गहनता से जांच करेगी और रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को सौंपेगी।
2 of 6
काशीपुर में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा में उत्तराखंड बॉर्डर पर 13 सितंबर की रात खनन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने अवैध रूप से उत्तराखंड से खनन लेकर यूपी में प्रवेश कर रहे डंपरों को पकड़ लिया था। इसी दौरान वहां खनन माफिया आ गए थे। भीड़ बढ़ने पर खनन अधिकारी ने एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह को भी मौके पर बुला लिया था।
3 of 6
काशीपुर में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान खनन माफिया ने भीड़ को उकसा कर अफसरों पर हमला कराकर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में अशोक कुमार की ओर से पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, टीम पर हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
खनन माफिया जफर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 12 अक्तूबर की रात पुलिस जफर की तलाश में उत्तराखंड के भरतपुर गांव पहुंच गई थी। इस दौरान पुलिस ने जफर को पकड़ लिया था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमलाकर जफर को छुड़ा लिया था। जिसमें छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। टीम ठाकुरद्वारा में एसडीएम और खनन अधिकारी पर हुए हमले से लेकर भरतपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले की भी जांच करेगी। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।