फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे में धुत थार सवार ने राैंदे परिवार के अरमान: बर्थडे पर केक का इंतजार करती रही बहन, मिली भाई की माैत की खबर

Tue, 17 Sep 2024 06:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Sister kept waiting for cake on her birthday, got news of brother's death
aman murder case moradabad - फोटो : अमर उजाला

बहन माही के बर्थडे पर बड़ा भाई अमन केक लाने के लिए रविवार की रात आठ बजे घर से निकला था। रात दस बजे तक भाई के घर नहीं आने पर बहन ने उसे फोन किया। तब अमन ने उसे शराबी युवकों से नोकझोंक होने की जानकारी दी और कहा कि कुछ देर में केक लेकर आ जाएगा।



बहन घर पर केक का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे भाई की माैत की खबर मिली। माही अपनी मां निर्मला के साथ रात साढ़े 11 बजे लोकोशेड स्थित निजी अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया था।

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध होने लगीं। पुलिस ने अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन के पिता योगेंद्र ने बताया कि उनका बेटा क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम करता था। रविवार को वह पटना से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन लेकर दिल्ली जा रहे थे।

बरेली पहुंचने पर एक रिश्तेदार ने फोन कर बेटे के हादसे में घायल होने की जानकारी दी। देर रात दो बजे वह मुरादाबाद स्टेशन पहुंचे तो बेटे के मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था।

इकलाैते बेटे की माैत से वह आहत दिखे। सोमवार शाम को शव घर पहुंचेने पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

Moradabad: Sister kept waiting for cake on her birthday, got news of brother's death
aman murder case moradabad - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड से बहन के आने पर अंतिम संस्कार 

मृतक अमन कुमार प्रजापति की बड़ी बहन सोनी इंग्लैंड में एक कंपनी में नाैकरी करती हैं। छोटे भाई की माैत की सूचना मिलने पर वह इंग्लैंड से भारत के लिए रवाना हो गईं। बहन के आने पर मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार होगा।

लोको पायलट योगेंद्र कुमार प्रजापति की दो बेटियों के अलावा अमन इकलाैता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से मां निर्मला प्रजापति और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Moradabad: Sister kept waiting for cake on her birthday, got news of brother's death
aman murder case moradabad - फोटो : अमर उजाला

थार से मिलीं शराब की बोतलें 

घटना के समय अनमोल के अलावा गाड़ी में  उसके दो दोस्त लाजपतनगर निवासी सुकेत खन्ना और रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्य चाैधरी भी थे। घटना के समय तीनों नशे में धुत थे। थार गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं। लोगों का कहना है कि घटना से पहले थार चालक अनमोल अरोड़ा कुछ और कार चालकों से रेस लगा रहा था। थार चालक बेकाबू तरीके से गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: Sister kept waiting for cake on her birthday, got news of brother's death
aman murder case moradabad - फोटो : अमर उजाला

रात में हादसा, सुबह तक नहीं हुई गिरफ्तारी

रात में घटना के बाद सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों के साथ ही रेलवे कर्मचारी सिविल लाइंस थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

इसके बाद लोग शांत हुए। बाद में नीलकंठ काॅलोनी पीएमएस स्कूल के पास रहने वाले व्यवसायी के बेटे अनमोल अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Sister kept waiting for cake on her birthday, got news of brother's death
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

यह थी घटना
लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने रविवार की रात नशे में धुत थार चालक ने बाइक सवार अमन कुमार (25) को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले ही साईं अस्पताल के सामने युवक की थार सवार तीन युवकों से बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाने को लेकर बहस हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed