हर पिता का ख्वाब होता है कि उसकी बेटी अच्छे घर जाए। सारी सुख सुविधाएं मिलें। कारोबारी मोहम्मद इमरान के भी यही अरमान थे। कई दफा बेटी के सामने भी अपनी इच्छा प्रकट की थी। लेकिन बेटी अरीबा तो अपने गरीब प्रेमी अरशद को ही जीवन साथी बनाने के सपने देख रही थी। उसने अपने पिता की ही दौलत से अरशद को रईस बनाने का पूरा प्लान बना लिया।
पिता के घर से रुपये गायब कर बीच बीच में प्रेमी को देने लगी। लेकिन इस बार बड़ा हाथ मारने का प्लान बना डाला। प्रेमी से अपने पिता के घर में ही डाका डलवा दिया। एक करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी और छह तोला सोना लुटवा दिया। पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया था।
2 of 9
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती
- फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस ने अरीबा, उसके प्रेमी अरशद समेत दस लोगों के खिलाफ जो 500 पेज की चार्जशीट तैयार की है उसमें सभी डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। दस मई की रात को बीच शहर में बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड निवासी कारोबारी मो. इमरान के घर डकैती की वारदात ने पुलिस को भी बेचैन कर दिया था।
3 of 9
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती
- फोटो : संवाद
जिस कोठी के हर दरवाजे पर डिजिटल लॉक लगा हो वहां वारदात कैसे हो सकती है। घटना की रात पुलिस को जो जानकारी मिली उसके मुताबिक बदमाश डिजिटल लॉक खोलकर घर में घुसे थे। बदमाशों ने मो. इमरान, उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को तमंचों के बल पर लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी और छह तोला सोना लूट लिया था।
4 of 9
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती
- फोटो : संवाद
पुलिस ने भी इस वारदात को चुनौती के रूप में लिया और खुलासे के लिए साक्ष्य तलाशने शुरू किए। पड़ताल का पहला बिंदु यही रहा कि आखिर डिजिटल लॉक खुला तो खुला कैसे। इसका मतलब घर में ही कोई भेदिया है। पुलिस ने सभी के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच करना शुरू किया।
5 of 9
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती
- फोटो : संवाद
जब मजबूत साक्ष्य इकट्ठा हो गए तब पुलिस ने तीन दिन बाद (13 मई) को कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके प्रेमी अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मकदूमपुर निवासी अरशद वारसी, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप, रवि और निक्की समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।