फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत, साजिश और कत्ल: शराब में मिलाई थीं नींद की गोलियां...बेहोश होने पर मनोज ने दबाए हाथ; मंजीत ने मार डाला

Tue, 23 Sep 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Sep 2025 02:59 PM IST
सार

मुरादाबाद के पेंटर योगेश हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी मनोज ने बताया कि योगेश के शराब के पैग में 6-7 नींद की गोलियां डाल दीं जिससे योगेश नशे में हो गया था। इसके बाद आरोपी मनोज और मंजीत योगेश की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Moradabad Painter Yogesh Murder Sleeping pills mixed in alcohol Manoj and Manjeet killed when he unconscious
Moradabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में पेंटर योगेश की हत्या करने वाले आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में हत्या के आरोपी मंजीत ने पुलिस को बताया है कि वह 17 सितंबर की सुबह से हत्याकांड को अंजाम देने की फिराक में थे। उसी दिन शाम को वह पाकबड़ा में कैलसा रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें स्वाति के गांव गुरैठा का रहने वाला योगेश दिखाई दिया। 



मनोज ने साइकिल से जा रहे योगेश को रोक लिया और उससे पूछताछ की तब योगेश ने बताया कि एक व्यक्ति पर उसके 1000 रुपये मजदूरी का बकाया है। उसे लेने जा रहा हूं। इसके बाद मनोज और उसका रिश्तेदार मंजीत योगेश के पीछे लग गए थे। वह अपने रुपये का तगादा करने के बाद वापस जाने लगा। इसके बाद मनोज ने योगेश को शराब पिलाने का झांसा देकर रोक लिया था।

Trending Videos
Moradabad Painter Yogesh Murder Sleeping pills mixed in alcohol Manoj and Manjeet killed when he unconscious
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा - फोटो : संवाद

मनोज ने योगेश की साइकिल पेट्रोल पंप के बगल में खड़ी करा दी थी। तीनों मंगूपुरा स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंच गए। यहां से शराब खरीदने के बाद हर्बल पार्क जाने वाले रास्ते पर खड़े हो गए। इसके बाद तीनों शराब पीने लगे।

Moradabad Painter Yogesh Murder Sleeping pills mixed in alcohol Manoj and Manjeet killed when he unconscious
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा - फोटो : संवाद

इसी दौरान मनोज ने योगेश के शराब के पैग में 6-7 नींद की गोलियां डाल दीं जिससे योगेश नशे में हो गया था। इसके बाद आरोपी मनोज और मंजीत योगेश को बाइक पर बैठाकर जीरो प्वाइंट पुल के नीचे से बागड़पुर से होते हुए मौढा तैय्या के कब्रिस्तान के पास ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Painter Yogesh Murder Sleeping pills mixed in alcohol Manoj and Manjeet killed when he unconscious
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : संवाद

मनोज ने यहां योगेश को जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर बैठ गया। योगेश के हाथ दबा लिए और मंजीत ने ईंट से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद मनोज ने भी योगेश के सिर पर हमला किया और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Moradabad Painter Yogesh Murder Sleeping pills mixed in alcohol Manoj and Manjeet killed when he unconscious
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद

प्रेम संबंध की जानकारी होने पर गौरव ने की थी मनोज की पिटाई
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने की पुलिस और एसओजी पेंटर हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस ने योगेश और शोभाराम के परिवारों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने भी जांच की थी कि दोनों परिवारों की किसी से रंजिश तो नहीं है। इसी बीच पता चला कि शोभाराम के घर के पास ही मनोज ने सैलून खोला था। स्वाति के पिता की परचून की दुकान है। मनोज शोभाराम की दुकान से ब्लेड व अन्य सामान खरीदने जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed